फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाखों से कितनी दूर है बंदूक वाली साध्वी, पुलिस ने बनाया गिरफ्तारी का खास प्लान

Fri, 18 Nov 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 18 Nov 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Here is how far saahdvi from the jail, police arrest made special plans
साध्वी - फोटो : अमर उजाला

शगुन समारोह में गोली चलने से हुई एक महिला की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में आरोपी साध्वी देवा ठाकुर व उसके साथियों की तलाश में पुलिस की टीम ने वीरवार को निसिंग के गांव ब्रास स्थित उसके डेरे पर छापेमारी की। पुलिस की टीम ने करीब तीन घंटे तक डेरे को खंगाला। 

Here is how far saahdvi from the jail, police arrest made special plans
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self

पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। उधर, पुलिस की अन्य टीमें राजस्थान, देहरादून समेत अन्य स्थानों पर साध्वी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही साध्वी को काबू कर लिया जाएगा। 

Here is how far saahdvi from the jail, police arrest made special plans
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस दो दिन से साध्वी की तलाश कर रही है और उसकी गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें बनाई गई हैं। वीरवार दोपहर को सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल व निसिंग थाना प्रभारी राजकुमार रंगा साध्वी के डेरे में पहुंचे और वहां पर छानबीन की। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल का कहना है कि डेरे पर रेड की गई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Here is how far saahdvi from the jail, police arrest made special plans
साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार, रेलवे रोड स्थित सावित्री लॉन में आयोजित एक समारोह में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथियों ने हवाई फायर किए थे। इस दौरान सुनीता देवी की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य अमरजीत, अनिल, विनोद व 11 साल की बच्ची घायल हो गए। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने साध्वी समेत उसके साथियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया हुआ है। 

विज्ञापन
Here is how far saahdvi from the jail, police arrest made special plans
साध्वी का डेरा - फोटो : अमर उजाला

डेरे पर छाया है सम्नाटा-
ब्रास स्थित माता बाला सुंदरी के डेरे पर कभी श्रद्धालुओं की लाइनें लगती हैं और सुबह से शाम तक साध्वी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। हालांकि, जबसे साध्वी पर हत्या का केस दर्ज हुआ है, तभी से डेरे में सन्नाटा पसरा हुआ है। वीरवार को डेरे का मुख्य द्वार बंद मिला और उसके अंदर भी कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस बारे में गांव ब्रास के लोग भी मुंह नहीं खोल रहे हैं और पूरे मामले में अनजान बने हुए हैं। गांव की महिलाओं से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे इस बारे में कुछ नहीं जानती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed