घटना हरियाणा के हांसी की है। एक लड़की को 2 युवकों ने घर से अगवा किया और पास के बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गए। रातभर दुष्कर्म किया तभी सुबह 4 बजे ढूंढ रहे भाई ने देख लिया।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी ने देखा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री चारपाई पर नहीं है तो उन्होंने परिजनों को बताया। आरोप है कि वह रात के समय पड़ोस में पूछताछ करने गए, लेकिन पुत्री का पता नहीं चला।
रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने पुत्री के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। सारी रात जब पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजन स्वयं उसकी तलाश करने लगे। तड़के करीब 4 बजे उन्हें क्षेत्र में एक बंद पड़ी गद्दे की फैक्ट्री से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी।
तुरंत किशोरी के दोनों भाई फैक्टरी में पहुंचे। वहां दिनेश और उसका साथी मौजूद थे। इस दौरान किशोरी के भाइयों और आरोपियों में हाथापाई हो गई। इस दौरान किशोरी टायलेट में थी। मारपीट के दौरान दिनेश की लात टायलेट की दीवार को लग गई।
जर्जर हालत के चलते टायलेट की दीवार और छत किशोरी पर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गई। किशोरी को मलबे से निकाल कर नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल किशोरी के दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।