{"_id":"5a89a1bd4f1c1b2a788b6805","slug":"woman-killed-after-raped-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खेत में मिली खून से सनी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, खेत में मिली खून से सनी लाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदाेई जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक महिला देर शाम घर से घास लेने के लिए खेत की अाेर गई थी। देर रात तक महिला जब नहीं लाैटी ताे परिजनाें ने ढूंढना शुरु किया। देर रात महिला की खून से सनी लाश एक खेत में मिली।
डेमो पिक
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंधुवामऊ निवासी श्रीमती (35) पत्नी लल्लन शनिवार शाम घास लेने खेतों की ओर गई थी। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने श्रीमती की तलाश शुरू की। रात 10 बजे महिला का रक्तरंजित शव गांव के पास ही शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रमेश मिश्रा के गेहूं के खेत में पड़ा मिला।
डेमो पिक
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला की चप्पल पड़ी थी। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के पति लल्लन ने अज्ञात लोगों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
बताया कि पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कुंडल, पायल और नाक का फूल भी गायब हैं। वहीं महिला के भाई बनवारीलाल निवासी आटामऊ कोतवाली संडीला ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।