फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी घी के शौकीन सावधान: मरे पशु और पड़ी थीं हड्डियां, बन रहा था GHEE, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये

Thu, 05 Jan 2023 08:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Ghee being made from animal fat caught in Hisar of Haryana
पशुओं की चर्बी से बना रहा था घी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के हिसार में मदीना टोल के पास बुधवार देर रात कैंटर में पशुओं के मांस बरामद करने के बाद गुरुवार सुबह गोरक्षकों और पुलिस ने हिसार शहर से सटे बीड़ एरिया में पशुओं की चर्बी से बनाया घी पकड़ा। ढंढूर गांव के पास बड़े पैमाने पर यह घी बनाया जा रहा था। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को बड़े कढ़ाहे में पशुओं की चर्बी मिली। काफी मात्रा में तैयार घी भी मिला है। आसपास मरे हुए पशु और हड्डियां पड़ी थी। पशुओं की खाल और मांस निकालने के औजार भी मिले। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने घी के सैंपल लिए हैं। गोरक्षा दल के सदस्य खजान सिंह ने इस बारे में सदर थाने में शिकायत दी है। बताया कि आरोपी बाजार में इस घी को 100 से 200 रुपये में बेचते थे। लोग इस घी को पूजा के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

Ghee being made from animal fat caught in Hisar of Haryana
कढ़ाही में चर्बी से बनाया जा रहा घी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक के मदीना टोल के पास बुधवार देर रात गोरक्षा दल द्वारा पशुओं के मांस से भरा कैंटर पकड़ने के बाद गोसेवक ढंढूर गांव के बाद बीड़ के बीच बने हड्डा रोड़ी पहुंचे। सदर थाना पुलिस भी साथ रही। इस दौरान खुलासा हुआ कि हड्डा रोड़ी में बड़े कढ़ाई में पशुओं की चर्बी से बड़े पैमाने पर घी बनाने का काम चल रहा है। गोसेवकों का आरोप है कि पशुओं की तस्करी हो रही है और जिंदा पशुओं को काटकर मांस निकाला जा रहा है। बीड़ के अंदर चारों तरफ पशुओं के शव और हड्डियां पड़ी मिलीं। वहीं पशु पालन विभाग के चिकित्सकों ने घी के सैंपल लिए हैं। गोरक्षा दल के सदस्य खजान सिंह ने इस बारे में सदर थाना में शिकायत दी है। 

Ghee being made from animal fat caught in Hisar of Haryana
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोरक्षा दल के सदस्य संजय वर्मा, रमेश, पंकज नैन, डॉ. जगदीश मलिक, अनिल ने बताया कि बुधवार देर रात रोहतक क्षेत्र में पशुओं के मांस कैंटर पकड़ने जाने के बाद चालक यूपी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह हिसार के ढंढूर के पास से पशुओं का मांस लेकर आया है। इसके बाद गुरुवार सुबह सभी सदस्य बीड़ पहुंचे। यहां कुछ लोग पशुओं की खाल उतार रहे थे जो हमें देखकर भाग निकले। मौके पर एक ट्रैक्टर भी खड़ा मिला। यहां से पशुओं की खाल और मांस निकालने के औजार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीड़ के अंदर एक बड़ी कढ़ाई में पशुओं की चर्बी डालकर घी तैयार किया जा रहा है। काफी मात्रा में तैयार घी भी मिला है। बाजार में 100 से 200 रुपये में इसे बेचा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghee being made from animal fat caught in Hisar of Haryana
पशुओं की चर्बी से बना रहा था घी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी पहले भी दो बार दिल्ली मंडी में ले जा चुका मांस 
गो रक्षा दल के सदस्यों का आरोप है कि बीड़ के अंदर अवैध रूप से चर्बी से घी बनाया जा रहा है। अवैध रूप से ही पशुओं के मांस की तस्करी की जा रही है। चालक ने बताया कि वह पहले दो बार 17 और 27 दिसंबर को पशुओं का मांस कैंटर में भरकर दिल्ली के आजाद नगर मंडी में ले जा चुका है। 

विज्ञापन
Ghee being made from animal fat caught in Hisar of Haryana
आसपास पड़ी हड्डियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीड़ में बड़ी कढ़ाई के अंदर पशुओं की चर्बी मिली है। चर्बी से तैयार घी के सैंपल लिए है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा। - डॉ. संजय कुमार, पशु पालन विभाग, हिसार।

गोरक्षा दल के सदस्य खजान सिंह की तरफ से अवैध रूप से मांस की तस्करी और अवैध रूप से घी बनाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। - मंदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed