{"_id":"5a6a22a74f1c1b4d588b4c59","slug":"three-arrested-with-foreign-currency-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तुर्की की 'लीरा' और वेनेजुएला के 'बोलिवर' के साथ तीन गिरफ्तार, 90 लाख है इन करेंसी की वैल्यू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुर्की की 'लीरा' और वेनेजुएला के 'बोलिवर' के साथ तीन गिरफ्तार, 90 लाख है इन करेंसी की वैल्यू
Sat, 27 Jan 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jan 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ पुलिस ने तीन शातिरों को तुर्की और वेनेजुएला की करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों को उस वक्त दबोचा गया जब वे बुधवार देर रात इसे भारतीय मुद्रा में बदलवाने जा रहे थे। उनके पास से तुर्की का 5 लाख लीरा (रुपये में करीब 85 लाख) का एक नोट जबकि वेनेजुएला के 100 बोलिवर के 300 नोट (रुपये में करीब 5 लाख) बरामद किए गए। सभी पर केस दर्ज कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सूचना दे दी गई है।
वजीरगंज एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में से रजत रस्तोगी का अलीगंज में सीतापुर रोड पर जनरल स्टोर की दुकान है। वह मूल रूप से नई दिल्ली के करोलबाग का है। बुधवार को वह अपनी होंडा सिटी कार से गोमतीनगर के विज्ञानखंड निवासी सागर सिंह और बस्ती के वाल्टरगंज गाऊखोर कस्बे के अनुज के साथ विदेशी करेंसी बदलवाने अमीनाबाद जा रहा था।
2 of 4
अवैध विदेशी मुद्रा के सौदे की खबर लगने पर पुलिस ने रकाबगंज ढाल पर चेकिंग कर तीनों को दबोच लिया। रजत के पास से तुर्की की जबकि सागर व अनुज के पास से वेनेजुएला की करेंसी मिली।
3 of 4
नेपाल से तुर्की के, दिल्ली से लाए वेनेजुएला की करेंसी
पुलिस के अनुसार रजत लंबे समय से विदेशी करेंसी बदलवाने व बेचने का धंधा कर रहा था। कई साल नेपाल में भी रहा है। उसे तुर्की का नोट भारतीय मुद्रा में बदलवाने के लिए नेपाल से ही मिला था। जबकि वेनेजुएला की करेंसी दिल्ली से लाया था। हालांकि यह नोट उसे किसने दिए, यह जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
काला धन खपाने वाले खरीदते थे विदेशी करेंसी
एसओ पंकज सिंह ने बताया कि रजत कई ऐसे लोगों को जानता है जो काले धन को सफेद करने के लिए विदेशी करेंसी खरीदते थे। ईडी के अधिकारी उससे पूछताछ कर ऐसे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।