फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच युवक डूबे: सभी लगाते रहे बचाने की गुहार, हमलावर ईंट-पत्थर से करते रहे वार, जानें- रंजिश की पूरी कहानी

Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five youth drowned in canal in Yamunanagar of Haryana
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के यमुनानगर में हथियारों से लैस हमलावरों से जान बचाने के लिए यमुना नहर में कूदे पांच युवक पानी में बह गए। वहीं पांच अन्य युवकों ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर युवकों की गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है। नहर में डूबे पांच युवकों में सुलेमान व उसके चचेरे भाई अलाउद्दीन के परिवार के साथ आरोपियों की दो साल से रंजिश चल रही है। पांच मार्च 2020 में आरोपियों ने अलाउद्दीन के पिता इम्तियाज पर हमला किया था। जिसमें इम्तियाज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अस्पताल में इम्तियाज का हाल जानकर घर लौट रहे सुलेमान, उसके भाई शाहरुख पर आरोपियों ने रॉड व डंडों से हमला किया था। इसमें शाहरुख की दोनों टांगों व बाजुओं में फैक्चर आया था। सुलेमान को भी चोट आई। दोनों मामलों में आरोपी अमित, बाबू, साहिल पंडित, धन्ना राणा, जोनी, लालू, अंकित, गौरू व दिनेश पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अब मामला अदालत में चल रहा था। मामले में सुलेमान व अन्य की अदालत में गवाही होनी थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में दो दिन पहले पंचायत हुई थी। जिसमें समझौते की बात चल रही थी।


  

Five youth drowned in canal in Yamunanagar of Haryana
नहर किनारे खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का आरोप है कि अदालत में सुलेमान गवाही न दे सके, इसलिए आरोपी उसे मारने के लिए आए। जब सुलेमान व अलाउद्दीन अपने साथियों के साथ कम पानी में नहा रहा था तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ ईंट व रोड़ों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वे अधिक पानी में गए तो पांच युवक डूबने लगे। उन्होंने बचाने के लिए गुहार लगाई लेकिन हमलावर उन पर पत्थर बरसाते रहे। कुछ देर बाद वे नहर में डूब गए। देर रात तक पांचों युवकों की तलाश जारी थी। 

Five youth drowned in canal in Yamunanagar of Haryana
नहर किनारे खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अलाउद्दीन के पिता इम्तियाज की ऐसे हुई थी मौत
शांति कॉलोनी निवासी इब्राहिम ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही वहीदा स्टील के नाम से लोटा बनाने की फैक्टरी है। जहां वह अपने बेटे सुलेमान व शाहरुख के साथ काम देखता है। उसके भाई इम्तियाज शेख उर्फ बबलू का शांति कॉलोनी में ही ढाबा था। पांच मार्च 2020 को उसका भाई इम्तियाज शेख अपनी पत्नी अमीना खातून के साथ ढाबे पर काम कर रहा था। रात करीब आठ बजे जगाधरी निवासी जोनी पहलवान, गोरू, बाबू, अकिंत लालू, अंकित दिनेश, अमित, धन्ना जाट, साहिल पंडित व अमित का साला व पांच-छह अन्य युवक क्रेटा कार व तीन बाइकों पर आए थे। तब आरोपियों ने उसके भाई इम्तियाज व भाभी अमीना खातून पर रॉड व बिंडों से हमला किया था। जिसमें इम्तियाज के सिर व टांगों में गंभीर चोटें लगी थी। जबकि उसकी भाभी भी घायल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five youth drowned in canal in Yamunanagar of Haryana
युवकों को तलाशता गोताखोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोप था कि तब आरोपियों ने उसके भाई से पांच हजार रुपये छीने थे, जबकि ढाबे के गल्ले से करीब 35 हजार रुपये चोरी किए थे। हमलावरों ने तब ढाबे का सामान भी तोड़ दिया था। मारपीट में घायल इम्तियाज की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तब पुलिस ने मामले में जोनी पहलवान, गोरू, बाबू, अंकित, लालू, दिनेश, अमित, धन्ना जाट, साहिल पंडित को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया था। इब्राहिम ने बताया कि पांच मार्च को ही उसका बेटे सुलेमान व शाहरुख पर भी आरोपियों ने हमला किया था। तब वे अपने चाचा इम्तियाज को अस्पताल में छोड़कर घर आ रहे थे।

विज्ञापन
Five youth drowned in canal in Yamunanagar of Haryana
सुलेमान, निखिल और अल्लाउद्दीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झंडा चौक पर जब उसके दोनों बेटे पहुंचे तो आरोपी जोनी, अंकित, गौरू, अमित, लालू, दिनेश, धन्ना राणा, बाबू, साहिल पंडित ने रॉड व बिंडों से उन पर हमला कर दिया था। आरोप था कि तब आरोपियों ने शाहरुख की जेब से 85 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। पुलिस ने तब मामले में आरोपियों पर मारपीट का दूसरा केस दर्ज किया था। ये मामले अदालत में विचाराधीन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed