फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से पहले ऐसे मनाया जश्न, दौड़ती कार में एक साथ जोर से गाया ये गीत 

Mon, 09 Jan 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 09 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Five students sang this song loudly in running car before accident
भयानक हादसे में 4 की मौत

सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती फर्राटेदार कार, उसमें तेज आवाज में गाना गुनगुनाते पांच स्टूडेंट और फिर चंद मिनटों में बुरी तरह बिखरे लाशों के अंग। महज इतनी ही नहीं है इस दर्दनाक हादसे की कहानी।

Five students sang this song loudly in running car before accident
भयानक हादसे में 4 की मौत

दरअसल गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ सिधवां नहर के किनारे जा रही थी। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार कार होने के कारण गांव देतवाल के पास कार बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। 

Five students sang this song loudly in running car before accident
भयानक हादसे में 4 की मौत

आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। हादसे के बाद का मंजर रूह कंप-कंपा देने वाला था। कार चला रहे गोरीश का सर पेड़ के तने से चिपका था। एक लड़की की बाजू उखड़ गई थी और एक लड़के का सिर बुरी तरह पिचका हुआ था। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका पुर्जा-पुर्जा बुरी तरह बिखर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five students sang this song loudly in running car before accident
भयानक हादसे में 4 की मौत

दरअसल हादसे से कुछ देर पहले एक चाय की दुकान के पास इन लोगों ने कार से उतरकर डांस किया और शोर मचाया। इतना ही नहीं जब ये लोग यहां से चले थे तो दुकान लगाने वाले बुजुर्ग ने भी इनकी हालत देखकर इन्हें समझाया था कि कार आराम से चलाना क्योंकि ये सभी नशे में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Five students sang this song loudly in running car before accident
भयानक कार हादसे में 4 की मौत

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चलने से पहले ही शराब के ठेके से चार बीयर की बोतलें खरीदी थी और हादसे से ठीक पहले तेज आवाज में 'लिखे जो खत तुझे....' गाना गुनगुना रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed