{"_id":"58f9da844f1c1b6a438b4568","slug":"firing-on-cari-rider-boys-at-gurdaspur-three-boys-killed-in-gangwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: गोलियां लगने के बाद यूं बिखर गए युवकों के शव, देखकर मां चिल्लाने लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: गोलियां लगने के बाद यूं बिखर गए युवकों के शव, देखकर मां चिल्लाने लगी
Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग। गोलियां लगने के बाद युवकों के शव इस तरह बिखर गए कि हाल देखकर मां का कलेजा फट गया।
2 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
पंजाब के गुरदासपुर में काहनूवान बाईपास के पास वीरवार दोपहर को गैंगवार में डस्टर गाड़ी में सवार पांच युवकों पर दूसरे गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी भुपिंद्रजीत सिंह विर्क व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
3 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
इस वारदात में विक्की गौंडर गैंग के हाथ होने का शक है। थाना तिब्बड़ इलाके में दिनदहाड़े इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। हरदोछन्नी रोड निवासी दमन महाजन पुत्र विजय महाजन ने बताया कि वह अपने साथियों सहित डस्टर गाड़ी पर सवार होकर कचहरी से काहनूवान की तरफ जा रहा था। गुरदासपुर काहनूवान बाईपास पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने गाड़ी को रोक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
इस फायरिंग में उसके साथी हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार, सुखचैन लाडी, हैप्पी और निशान सिंह को गोलियां लगीं। वह बाल-बाल बच गया। गोली लगने से हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार पुत्र सुलखन सिंह निवासी मुस्तफाबाद व सुखचैन सिंह लाडी उर्फ जट्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी संगलपुरा रोड गुरदासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हैप्पी पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पुल तिब्बड़ी और निशान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
घायलों को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल ले जा जाया गया। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने हैप्पी और निशान को अमृतसर रैफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय हैप्पी की रास्ते में मौत हो गई। घायल निशान सिंह के बारे में अभी कोई पता नही चला है। गोलीबारी में मारे गए हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार पर कई केस चल रहे थे और उसी सिलसिले में वह और उसके साथी कचहरी से केस की तारीख भुगतने के बाद वापस आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।