फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम में घुस युवकों ने बाउंसर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां, वारदात की तस्वीरें

Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
firing in jim, 2 man shot to jim trainer, seriously injured
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ सेक्टर 26 में स्थित फ्लैक्सिटी फिटनेस सेंटर (जिम) में घुसकर दो युवकों ने एक्सरसाइज कर रहे  बाउंसर पर तीन राउंड गोलियां दाग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एससीओ नंबर 4 की पहली मंजिल पर स्थित  फ्लैक्सिटी जिम में मनीमाजरा निवासी अखिल (24) सुबह के वक्त एक्सरसाइज कर रहा था। सुबह करीब 9.15 बजे जिम में मनी राणा और गगन नामक दो युवक दाखिल हुए। 

firing in jim, 2 man shot to jim trainer, seriously injured
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

करीब पांच मिनट तक जिम में घूमने के बाद वे वापस नीचे आ गए। वे दोबारा 9.25 बजे जिम में घुसे और  बाउंसर अखिल पर गोलियां दाग दीं। इसके बाद आरोपी मौके से दौड़ते हुए फरार हो  गए। वारदात के समय जिम स्टाफ समेत करीब आठ  लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने  फायरिंग .32 बोर की पिस्तौल  से की थी। उन्होंने अखिल पर तीन राउंड फायर किया, जिसमें दो गोलियां उसके पेट  में लगीं। पुलिस ने बताया कि अखिल जिम में एक्सरसाइज करने आता था।

firing in jim, 2 man shot to jim trainer, seriously injured
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

ट्रेनर के न होने पर वह ट्रेनिंग भी देता था। जिम में मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल अखिल को पीजीआई ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी सुखचैन सिंह गिल व डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर सीएफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों गगन और मनी के साथ एक और गुरी नाम का युवक भी था। लेकिन वह जिम के बाहर ही खड़ा था। पुलिस को मौके से चली हुई गोलियों के तीन खोल मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
firing in jim, 2 man shot to jim trainer, seriously injured
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

पुलिस का कहना है कि घायल अखिल और उसको गोलियां मारने वाले गगन व मनी पेशे से बाउंसर हैं और डिस्को के बाहर ड्यूटियां करते हैं। दोनों आरोपी एक बाउंसर ग्रुप के हैं और पीड़ित युवक दूसरे ग्रुप का। इनमें पहले किसी डिस्को में एंट्री को लेकर बहसबाजी हुई थी। एक हफ्ते पहले भी इनमें बहस व बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। मंगलवार को आरोपियों ने बदला लेने के मकसद से अखिल को जान से मारने की कोशिश की।
तेज म्युजिक की वजह से गोलियों की आवाज किसी को नही सुनाई दी।

विज्ञापन
firing in jim, 2 man shot to jim trainer, seriously injured
जिम में घुस युवकों ने ट्रेनर पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां - फोटो : amar ujala

जिम शोरूम की पहली मंजिल पर स्थित था। लेकिन जिम में तेज म्युजिक की वजह से गोली चलने की आवाज नीचे खड़े लोगों ने नहीं सुनीं। जिम के नीचे बैठे चाय वाले ने बताया कि उसको तो वारदात का तब पता चला जब घायल युवक को कार से अस्पताल ले जाया जा रहा था। आरोपियों को भागते हुए भी देखा, लेकिन वारदात के बारे में कुछ मालूम ही नहीं था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed