{"_id":"597f3bab4f1c1b59538b46bb","slug":"fight-with-girlfriend-for-money-boyfriend-killed-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए गर्लफ्रैंड से झगड़ा, बालों से घसीटते हुए भाखड़ा नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए गर्लफ्रैंड से झगड़ा, बालों से घसीटते हुए भाखड़ा नहर में फेंका
Tue, 01 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक लड़की को शादीशुदा युवक से प्रेम करना बहुत भारी पड़ गया। लड़की को नहीं पता था कि युवक पैसों के लिए उसकी ही जान ले लेगा।
2 of 6
- फोटो : File Photo
घटना पंजाब के पटियाला की है। समाना में प्रेमी ने पैसों के लिए हुए झगड़े में प्रेमिका से मारपीट करके उसे भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने युवती की लाश बरामद कर ली है।
3 of 6
सिटी समाना थाने के इंचार्ज भिंदर पाल सिंह ने बताया कि 21 साल की मनप्रीत कौर निवासी छोटी माजरी के प्रेम संबंध शादीशुदा अमृतपाल सिंह निवासी वडैचा पत्ती समाना के साथ थे। अमृतपाल ने मनप्रीत कौर से काफी पैसे उधार ले रखे थे और उसका मोबाइल फोन भी पिछले कुछ समय से अमृतपाल सिंह के पास ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक फोटो
रविवार देर शाम अमृतपाल ने मनप्रीत को फोन करके समाना में भाखड़ा नहर के फतेहपुर पुल पर यह कहकर बुलाया कि वह उसके पैसे और मोबाइल वापस कर देगा। मनप्रीत कौर अपने पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला के साथ अपने एक्टिवा पर फतेहपुर पुल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 6
Demo Pic
वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर अमृतपाल ने मनप्रीत को थप्पड़ मारे और उसे बालों से घसीटता हुए नहर के किनारे ले जाकर नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।