{"_id":"5781dcff4f1c1b291e7faa67","slug":"father-murdered-his-daughter-very-brutly-at-assandh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से मिलने की खौफनाक सजा मिली नाबालिग बेटी को, सास-ससुर सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर से मिलने की खौफनाक सजा मिली नाबालिग बेटी को, सास-ससुर सन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
assandh murder
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले नाबालिग बेटी का जिस युवक से रिश्ता किया था, उसी से मिलने की सजा बेहद खौफनाक दी उसके बेरहम बाप ने। तस्वीरों में देखिए, ये रिपोर्ट।
assandh murder
- फोटो : amarujala
वारदात, करनाल में असंध के गांव शेखपुरा में हुई। एक व्यक्ति ने तलवार से वार कर अपनी नाबालिग बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। किशोरी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दोपहर में अपने मंगेतर से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पिता ने डांटा तो वह अपने मंगेतर के गांव कैथल के प्यौदा चली गई। इससे उसका पिता और गुस्सा गया। देर रात मंगेतर के परिजन किशोरी को लेकर शेखपुरा पहुंचे तो उसके पिता ने तलवार से अपनी बेटी का सिर काट डाला।
asandh murder
- फोटो : amarujala
शेखपुरा निवासी करनैल सिंह ने अपनी बेटी रिंकी (17) का रिश्ता कैथल के गांव प्यौदा में जयभगवान से तय किया था। रिश्ता हुए एक साल हो चुका था। इस दौरान रिंकी अक्सर जयभगवान से मोबाइल फोन पर बात किया करती थी। शुक्रवार दोपहर भी रिंकी के मंगेतर से फोन पर बात करने का पता चलने पर करनैल सिंह ने उसे डांटा। इसके बाद रिंकी बैग लेकर अपने मंगेतर से मिलने चली गई। वह उसे अपने घर ले गया। रिंकी के एकाएक प्यौदा पहुंचने पर जयभगवान के परिजनों ने करनेल सिंह को इसकी सूचना दे दी और कहा कि वह आकर लड़की को ले जाए। करनैल सिंह ने कहा कि वे उसकी लड़की को यहां पहुंचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
assandh murder
- फोटो : amarujala
देर रात जयभगवान के परिजन रिंकी को लेकर शेखपुरा पहुंचे। करनैल सिंह व उसके भाई जरनैल सिंह ने गांव के बाहर ही रिश्तेदारों की कार को रुकवा लिया। दोनों ने पहले तो गाड़ी चला रहे बिजेंद्र पर तलवार से वार किया। इसके बाद अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। इसी बीच करनैल सिंह ने रिंकी को कार से बाहर निकालकर सड़क पर गिरा लिया और तलवार से उसकी दोनों बाजू कंधे से अलग कर दी।
विज्ञापन
assandh murder
- फोटो : amarujala
फिर उसने रिंकी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में जयभगवान की ताई सोना देवी और उसकी मां बोहती देवी को भी चोट आई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह करनैल सिंह ने जलमाना चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।