डेयरी से तड़के दूध लेकर अपनी सहेली के साथ पीजी (पेंइग गेस्टहाउस) में लौट रही एक युवती को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह गेस्टहाउस के दरवाजे पर पहुंच गई थी। गोली लगते ही युवती ढेर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों से एक हमलावर की पहचान हो गई है।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 19, सिविल लाइंस रुड़की निवासी संध्या भाटिया (23 वर्ष) अपने परिवार से अलग 31, नेहरू नगर में विमलेश के पीजी हाउस में रहती थी।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
रविवार तड़के प्रतिदिन की तरह से पीजी हाउस में साथ रह रही शालू के साथ दूध लेने के लिए बीएसएम तिराहा के समीप स्थित डेयरी में गई थी। तड़के करीब साढ़े पांच बजे दोनों दूध लेकर पीजी में आ रही थीं। जैसे ही दोनों पीजी के गेट पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
एक युवक ने राइफल की नाल संध्या की पीठ पर सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही संध्या वहीं पीजी के गेट पर लगी सीढ़ियों पर ढेर गिर गई। उसे खून में लथपथ देख सहेली शालू ने शोर मचाया। इस दौरान कई लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।