फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मच्छर भगाने को क्वाइल जलाई, जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे

Wed, 29 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर (जालंधर) Updated Wed, 29 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Family burnt in jalandhar punjab, 3 death
जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे - फोटो : अमर उजाला
घर के मच्छर भागने के लिए एक परिवार ने सोने से पहले क्वाइल जलाई। पराली पर सो रहा पूरा परिवार सोए-सोए ही जल कर राख हो गया, तस्वीरें
Family burnt in jalandhar punjab, 3 death
जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां करतारपुर के गांव अहिमा गाजी में मच्छर भगाने को जलाई क्वाइल से आग पकड़ने पर पराली पर सो रहे एक परिवार के तीन लोग जल गए।  मृतकों की पहचान पिता भोला चौधरी (56), बेटी स्मृति (16) और बेटे आशीष कुमार (5) के तौर पर हुई है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।
Family burnt in jalandhar punjab, 3 death
जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे - फोटो : अमर उजाला
एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार मृृतक के बड़े बेटे झगड़ू चौधरी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसके पिता भोला चौधरी गांव अहिमा गाजी में मजदूरी करते थे। वह अन्य रिश्तेदारों के साथ यहां पर झुग्गियां डालकर रह रहे थे। उसने बताया कि उसकी मां गायत्री देवी करीब 15-20 दिन पहले ही बिहार गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family burnt in jalandhar punjab, 3 death
जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात उसके पिता और छोटे भाई-बहन एक झुग्गी में पराली पर सो रहे थे और वह दूसरी में था। उसने बताया कि इस दौरान उसके पिता ने रात में मच्छरों से बचने के लिए क्वाइल जला ली।  सुबह करीब तीन बजे अचानक पराली ने आग पकड़ ली। वे कुछ कर पाते इससे पहले ही भयंकर आग ने दोनों बच्चों और उसके पिता को चपेट में ले लिया। 
 
विज्ञापन
Family burnt in jalandhar punjab, 3 death
जिंदा जल गए बाप और 2 बेटे - फोटो : अमर उजाला
स्मृति और आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद आग की चपेट में आई छह झोपड़ियां जलकर राख हो गई। उसने बताया कि वे पिता भोला सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। थाना करतारपुर के प्रभारी विक्रम ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed