नशे में आदमी क्या करने जा रहा है, शायह उस समय तो नहीं महसूस होता होगा लेकिन बाद में वहीं गलती कितनी भयानक साबित होती है, देखिए
मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है, जहां नाभा चौक के पास मंगलवार दोपहर चाचा ने नशे की हालत में अपने सगे भतीजे के पेट में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को अपनी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से अंजाम दिया।
डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त दोनों लोगों की नाभा चौक पर दुकानें थीं, जिसमें प्रमोद कुमार मनियारी की दुकान के अलावा साइकिल रिपेयरिंग का काम भी करता था। उसके साथ लगती उसके चाचा ओम प्रकाश की भी दुकान है।
दुकानों को लेकर दोनों का पुराना झगड़ा चलता आ रहा था। मंगलवार को दुकान के आगे सामान रखने से खफा हुए ओम प्रकाश ने नशे में धुत होकर अपनी लाइसेंसी राइफल से अपने ही सगे भतीजे के पेट में गोली मार दी।
घायल अवस्था में प्रमोद को पहले सिविल अस्पताल अमलोह लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया। खन्ना ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।