{"_id":"58cc05034f1c1b2e5a32a76c","slug":"double-murder-in-tarantaran-in-a-wedding-ceremony-punjab-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में आये लड़के दुल्हन का हाथ पकड़ नाचने लगे, दूल्हे ने दोनों को वहीं मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में आये लड़के दुल्हन का हाथ पकड़ नाचने लगे, दूल्हे ने दोनों को वहीं मार डाला
Sat, 18 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शादी समारोह में दुल्हन के साथ नाचने पर दो युवकों को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी में आए लड़कों ने जब दुल्हन का हाथ पकड़कर नाचना शुरू किया तो दूल्हे से ये सहा नहीं गया और दोनों को वहीं मार डाला, देखिए हैरान कपने वाली वारदात...
2 of 5
शादी समारोह में दुल्हन के साथ नाचने पर दो युवकों को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के तरनतारन का है, जहां के गांव भूसे रख में शादी समारोह का माहौल उस समय मातम में बदल गया। जब शादी में आए नौजवानों ने दुल्हन का हाथ पकड़कर नाचना शुरू किया। यह बात दूल्हे को पसंद न आयी उसने अपने साथियों के साथ नौजवान पर हमला कर दिया। युवकों द्वारा की गई पिटाई से दोनों ही नवजवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 5
शादी समारोह में दुल्हन के साथ नाचने पर दो युवकों को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने मृतक नौजवानों के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक बलविंदर सिंह के पिता मुखतार सिंह वासी बासरके गिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका लडक़ा बलविंदर सिंह और रणजोध सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह गांव भूसे रख में विवाह समागम देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी समारोह में दुल्हन के साथ नाचने पर दो युवकों को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
रात के समय डीजे लगाकर वे शादी का जश्न मना रहे थे। इतने में ही भंगड़ा डाल रहे दो नौजवानों ने दुल्हन का हाथ पकड़कर नाचने की कोशिश की, यह बात शादी दुल्हे तो नागवार गुजरी और उन्होंने रणजोध सिंह और बलजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
शादी समारोह में दुल्हन के साथ नाचने पर दो युवकों को पीट पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए । पुलिस ने हमला करने वाले दूल्हा पक्ष के मनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, शरनदीप सिंह और जसवंत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने कहा कि अरोपियों की तलाश के लिए छापामारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।