{"_id":"58cb7d344f1c1b2a5a32a109","slug":"boy-creeply-killed-by-inld-lady-leader-son-at-panchkula-for-1000-rupees-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए इस वजह से युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर घसीटा, सड़क पर बिखरा खून मांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए इस वजह से युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर घसीटा, सड़क पर बिखरा खून मांस
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा
युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को गाड़ी से उल्टा बांधकर सड़क पर इतना घसीटा कि उसका खून और मांस सड़क पर बिखर गया। वजह जानकर चौंक जाएंगे आप।
Trending Videos
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंचकूला के सकेतड़ी की है। वरिंद्र मर्डर केस की जांच में पता चला है कि इनेलो पार्षद कुलजीत वड़ैच के बेटे मोन्टी और सकेतड़ी के अवतार सिंह के बीच एक हजार रुपये को लेकर रंजिश चल रही थी। झगड़ा मई 2016 में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुआ था। सकेतड़ी के युवक 1 हजार रुपए की शर्त मोन्टी की टीम से जीत गए थे। जीतने के बाद अवतार तालियां बजा रहा था। यह देखकर मोन्टी को गुस्सा आया और उसने उसके सिर पर बैट मारा दिया था।
पंचकूला में जंगलराज का चला नंगा नाच
- फोटो : अमर उजाला
यह मामला पुलिस थाने गया था, लेकिन पार्षद का बेटा होने के कारण उस समय पुलिस ने मामूली धारा लगा दी थी और मोन्टी को छोड़ दिया था। तब से उनके बीच रंजिश चल रही थी। नगर निगम चुनाव के दौरान भी दोनों में झगड़ा हुआ था। अवतार एक कांग्रेसी नेता के पक्ष में था। वहीं, मोन्टी अपनी मां कुलजीत वड़ैच के लिए कैंपेनिंग कर रहा था। सूत्रों के अनुसार उस वक्त मोन्टी ने कहा था कि अगर चुनाव जीत गए तो तुझे देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसी धमकी को पूरा करने के लिए मोन्टी सोमवार को अवतार से बदला लेने के लिए उसके घर आया था। उसका टारगेट अवतार ही था, लेकिन वह भाग गया। फिर मोन्टी अवतार की जगह उसकी बुआ के बेटे वरिंद्र को लेक गया। उन्होंने उसे गाड़ी से उलटा लटकाकर सड़क पर करीब 800 मीटर तक घसीटा और ऊपर से उस पर चाकुओं से वार करते रहे। इससे उसकी ऐसी हालत हो गई। कातिलों ने इतनी दरिंदगी दिखाई कि वीरेंद्र की लाश तक पहचाननी मुशिक्ल हो गई।
विज्ञापन
वरिंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल
- फोटो : अमर उजाला
तीन और आरोपियों की पहचानः हरमन प्रीत मोन्टी की बुआ का बेटा है और वह भैंसा टिब्बा में अपने मामा के घर पर रहता था। अब इस केस में अमरीक सिंह, नवदीप सिंह, सर्वजीत सिंह का नाम भी आ रहा है, जो हमलावरों में शामिल थे। एमडीसी थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने कहा कि अभी रेड की जा रही हैं। थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए की टीमें लगी हुई हैं। पंजाब और ट्राईसिटी में हमलावरों की तलाश हो रही है।