{"_id":"59606d624f1c1b30608b47cd","slug":"dangerous-the-end-of-love-marriage-girl-was-transgender","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद लव मैरिज का खौफनाक 'द एंड', पत्नी का ये सच बना कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल बाद लव मैरिज का खौफनाक 'द एंड', पत्नी का ये सच बना कारण
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार हुआ और उसे हमसफर बना लिया। 11 साल बाद खुद ही अपनी लव मैरिज का खौफनाक 'द एंड' कर दिया और इसका कारण बना पत्नी का ये सच।
arrest
घटना पंजाब के जालंधर की है। बस्ती शेख के तेज मोहन नगर में 30 अप्रैल की रात को हुए शम्मा हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी पति नरिंदर मोहन को दिल्ली से काबू कर लिया है। आरोपी ने शम्मा की हत्या इसलिए की, क्योंकि शादी के बाद उसे पता चला कि वह किन्नर है। रंजिश में उसने पत्नी को मार डाला।
चाकू से हमला
डीसीपी जांच गुरमीत सिंह, एडीसीपी टू सुडन विजी व एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि 30 अप्रैल की रात को तेज मोहन नगर में ऑटो चलाने वाले नरिंदर मोहन के घर उसकी पत्नी की लाश मिली थी। शम्मा का पहले गला घोंटा गया था, फिर गले पर चाकू से वारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शम्मा की मां भोली के बयान पर उसके पति नरिंदर मोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार
मामले की जांच तेजी से की जा रही थी। नरिंदर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को इनपुट मिले कि नरिंदर दिल्ली में छिपकर रह रहा है। पूछताछ में नरिंदर ने बताया कि वह 2004 में गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था। इस दौरान नंगल शामा में उसकी मुलाकात शम्मा से हुई और दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन
marriage
नरिंदर ने बताया कि उन्होंने 2006 में भागकर शम्मा से शादी कर ली। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी एक किन्नर है। इसके बाद वह घर को छोड़कर दिल्ली चला गया और वहां पर आटो चलाने लगा। इस बीच उसकी पत्नी शम्मा को पता चला तो वह उसके संपर्क में आ गयी और दबाव बनाने लगी। करीब डेढ़ साल पहले वह उसे लेकर दिल्ली से जालंधर तेजमोहन नगर शिफ्ट हो गया।