{"_id":"578a47244f1c1b6c2a13da3d","slug":"child-selling-racket-child-purchasing-selling-racket-child-selling-racket-sting-operation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, ये शातिर बेचते थे बच्चे, ढाई लाख में बेटी, 5 लाख में बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए, ये शातिर बेचते थे बच्चे, ढाई लाख में बेटी, 5 लाख में बेटा
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन शातिर बदमाशों को देखिए। ये लोग बच्चों की खरीद फरोख्त करते थे। ढाई लाख में बेटी तो 5 लाख में बेटा बेचते थे। तस्वीरों में पूरा मामला।
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया। इसमें डॉ. रमनदीप बच्चों का सौदा करने की बात करती दिखाई व सुनाई दे रही थीं। मेरे पास दो प्रेगनेंट लेडीज हैं, आप रुक सको तो आपको नवजन्मा बच्चा मिल सकता है, पर उसका दाम आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा। उनकी डिलीवरी होने वाली है और आप चिंता न करो आपको नवजात बच्चा कुछ दिनों में ही दे देंगे।
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस स्टिंग को आधार बनाते हुए बच्चों की खरीद फरोख्त करने के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को वीरवार देर रात गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस को अब तक दो बच्चों की खरीद फरोख्त का पता चला है। एक बच्चा सरहिंद में 4.5 लाख रुपये में बेचा गया था, जबकि वीरवार को दूसरा बच्चा जालंधर में छह लाख रुपये में बेचने जा रहे थे कि गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने वीरवार रात को नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी डॉ. विशाल भनोट और डॉ. रमनदीप कौर समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जो बच्चे खरीदने बेचने वाले गिरोह के सरगना थे। पुलिस को अब डॉ. रीना निवासी दकोहा फाटक और ज्योति निवासी नकोदर की तलाश है।
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसी (पी) अमरीक सिंह पवार, एसएचओ नवदीप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि इस कांड में डॉ. रीना निवासी दकोहा, ज्योति निवासी नकोदर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी हरजीत सिंह ने बताया कि एक बच्चे को तो मौके से बरामद कर लिया है, जबकि सामने आया है कि दूसरा बच्चा सरहिंद बेचा गया था, उसकी जांच की जा रही है।