{"_id":"5f60d81d4159e738080fd11e","slug":"chandigarh-police-has-arrested-the-thief-gang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बेहद शातिर है ये चोर गिरोह, रेकी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान, आप भी रहें सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: बेहद शातिर है ये चोर गिरोह, रेकी का तरीका जान रह जाएंगे हैरान, आप भी रहें सावधान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंडीगढ़ में एक खतरनाक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह चोरी की वारदात को कुछ ऐसे अंजाम देता है जिस पर शायद पहली बार में हम-आप विश्वास न करें। लेकिन इनका तरीका आपको भी हैरत में डाल देगा। यह खबर पढ़ने के बाद आप भी सावधान रखिए...
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो घरों में कूड़ा उठाने के बहाने रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने सात बाइक और दो एक्टिवा बरामद की हैं। चारों आरोपियों की पहचान मलोया के ग्वाला कॉलोनी निवासी अशोक (26), डड्डूमाजरा निवासी अजय कुमार (25), खुड्डा जस्सू निवासी सचिन (20) और धनास निवासी जतिंदर के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
3 of 5
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकारी एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में मौलीजागरां के अभिषेक ने बताया था कि वह सेक्टर-40 बूथ मार्केट में किसी काम से आया था। इस दौरान उसने अपनी सिल्वर रंग की एक्टिवा (नं. सीएच-01-बीडी-2915) को वहीं खड़ा किया था। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो एक्टिवा वहां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में सेक्टर-37/38 स्मॉल चौक के पास से आरोपी अशोक और अजय कुमार को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों का दो-दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इनकी निशानदेही पर आरोपी जतिंदर व सचिन को सेक्टर-38 के लाइट प्वाइंट के पास से दबोचा। इनके कब्जे से सात बाइक और दो एक्टिवा बरामद की।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं आरोपियों ने सेक्टर-37/ए निवासी असिस्टेंट कमिश्नर एंड टेक्सटेशन पंजाब एसपीएस ग्रेवाल के घर के बाहर से उनकी कार की बैटरी भी चोरी की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने सेक्टर-11, सारंगपुर, 19, 36, 34 में दर्ज वाहन चोरी का एक-एक मामला सुलझा लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि अशोक व अजय लोगों के घरों के बाहर कूड़ा उठाने का काम करने के बहाने रेकी करते थे जबकि सचिन ड्राइवर की नौकरी और जतिंदर मार्केटिंग की नौकरी करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।