{"_id":"5734c24e4f1c1bac0d9199cb","slug":"blast-in-delhi-panipat-passenger-train-in-panipat-terror","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तसवीरें: दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन में धमाका, बोगी में आग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तसवीरें: दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन में धमाका, बोगी में आग, दहशत
Fri, 13 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 13 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची 64451 पैसेंजर ट्रेन में वीरवार को उस समय धमाका हो गया जब ट्रेन को यार्ड में ले जाया जा रहा था। धमाका बोगी नंबर 30098 में रखी एक लावारिस बैटरी में हुआ और इसी के साथ आग लग गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए।
2 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
हादसे में एक किशोर मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर उसको हिरासत में ले लिया है। रेलवे स्टेशन पर चार महीने पहले भी पैसेंजर ट्रेन में इसी तरह से धमाका हुआ था। उसमें आतंकी संगठन का हाथ पाया गया था। 64451 पैसेंजर ट्रेन को यहां से यार्ड में नौ नंबर लाइन पर खड़ा किया जा रहा था।
3 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
करीब 8:05 पर ट्रेन की बोगी नंबर 30098 में धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में 15 वर्षीय सूरज निवासी गोहाना रोड घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के वैगन केअर सेंटर से टेक्नीशियन राजीव और गुलशन फायर सिलेंडर लेकर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। तब तक दमकल भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
पुलिस को कोच में एक बैटरी बरामद हुई है। इसी बैटरी में विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी ने बैटरी और डिब्बे में मिली अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साइबर सैल प्रभारी होशियार सिंह और एफएसएल की टीम ने भी मौके से नमूने उठाए। देर रात मधुबन से भी बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे व एसपी राहुल शर्मा ने भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तहकीकात की।
विज्ञापन
5 of 6
पानीपत में ट्रेन में धमाका
- फोटो : amar ujala
15 जनवरी को हुआ था धमाका: पानीपत रेलवे स्टेशन पर इससे पहले 15 जनवरी को पैसेंजर ट्रेन में रात करीब 8:10 मिनट पर जोरदार धमाका हो गया था, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई थी। जीआरपी व आरपीएफ की जांच में इसमें आतंकी संगठन का हाथ होना पाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।