Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
bathinda dancer kulwinder kaur murder case get involved due to husband rajinder singh death
{"_id":"589c237a4f1c1b8a5f37824e","slug":"bathinda-dancer-kulwinder-kaur-murder-case-get-involved-due-to-husband-rajinder-singh-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में चली गोली में ढेर हुई थी 'गर्भवती' डांसर, अब पति की मौत से उलझा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में चली गोली में ढेर हुई थी 'गर्भवती' डांसर, अब पति की मौत से उलझा केस
Fri, 10 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Fri, 10 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक शादी में चलाई गई गोली से स्टेज पर नाच रही 'गर्भवती' डांसर की मौत हो गई थी। अब उसके पति की मौत ने मामले को और भी उलझा दिया है। जानिए क्या हुआ?
2 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
दरअसल, पंजाब में बठिंडा के बहुचर्चित डांसर कुलविंदर के पति राजिंदर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है, ऐसा हो जाने से पुलिस भी सकते में है। वहीं मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि राजिंदर की मौत के पीछे ससुरालियों का हाथ है। एएसआई जगदीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
3 of 6
शादी समारोह में डांसर के कत्ल का मामला
राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह वासी जोगी मोहल्ला दीप सिंह नगर मलोट ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर को मौड़ मंडी में एक शादी समारोह में कार्यक्रम के दौरान उनकी बहू कुलविंदर कौर की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद राजिंदर सिंह के बयान पर गोली चलाने वाले पर केस दर्ज हुआ था। इस संबंधी अदालत में कानूनी कार्रवाई भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
सुखदेव सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर की माता मनजीत कौर व पिता बलदेव सिंह आरोपियों के साथ समझौता करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं उनका बेटा उनसे समझौता नहीं करना चाहता था। मंगलवार रात उन्हें राजिंदर के ससुरालियों का फोन आया कि वह उसे बठिंडा से मलोट अपने पास ले आए हैं, क्योंकि उसकी तबियत खराब थी। साथ ही उन्हें भी इलाज के लिए अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
5 of 6
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
सुखदेव के अनुसार वह रात होने की वजह से नहीं जा सके। उन्हें लगा कि राजिंदर के ससुराली उसे डॉक्टर को दिखा देंगे। सुबह उन्हें पता लगा कि उनके बेटे राजिंदर की मौत हो चुकी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सुखदेव सिंह के अनुसार राजिंदर को उसके ससुराली रात के समय एक आरएमपी डॉक्टर के पास ले गए थे। उसकी दवा से वह ठीक नहीं हुआ। करीब ढाई बजे उसे अन्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।