फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार को बेखौफ लुटेरों की चुनौती, दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक के बाहर कट्टा लहराकर 9 लाख लूटे

Wed, 28 Jun 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
nine lakh loot in Kanpur
कानपुर में लूट
बेखौफ बदमाशों ने सीएम योगी की कानून व्यवस्था को दिनदहाड़े बड़ी चुनौती दे डाली। कानपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश कट्टा लहराते हुए 9 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। पब्लिक ने जब इन बदमाशों का पीछा किया तो वे कट्टा छोड़कर फरार हो गए। 

 

nine lakh loot in Kanpur
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस

बुधवार की दोपहर कानपुर के टीपी नगर इलाके में सेंट्रल बैंक में पैसा जमा करने आये राजकुमार फिलिंग सेंटर के मैनेजर के सामने अचानक एक काले रंग की बाइक आकर रुक गयी। 

nine lakh loot in Kanpur
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
मैनेजर कुछ समझ भी नहीं पाया और नकाबपोश बदमाशों ने उसके सामने तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से भागने लगे। इसी दौरान भीड़ से कुछ लोग बाइक सवार बदमाशों के पीछे भागने लगे। फसता देख लूटेरे अपना कट्टा वहीं छोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nine lakh loot in Kanpur
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लुटेरे
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीटीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। शहर में दिनदहाड़े बड़ी लूट की सूचना पर एसएसपी सोनिया सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने लुटेरों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed