फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person hanged himself by turning on video recording in Panipat of Haryana

हरियाणा: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद दो बच्चों के बाप का खौफनाक कदम, वीडियो रिकार्डिंग चालू कर फंदे पर झूला

Thu, 03 Jun 2021 07:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 07:39 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पश्चिम बंगाल का रहने वाला जाफर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद फंदे पर झूल गया। मृतक ने इस दौरान मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग भी चालू कर रखी थी। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है। 

विज्ञापन
A person hanged himself by turning on video recording in Panipat of Haryana
वीडियो रिकॉर्ड कर फंदे पर झूला व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की बत्रा कालोनी में दो बच्चों के पिता ने वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद वीडियो रिकार्डिंग चालू की और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के पास से गुजर रहे पड़ोसी युवक ने खिड़की से युवक को फंदे पर लटका देखा तो खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और युवक को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई का एक युवती से वीडियो कॉल पर झगड़ा हुआ और उसी ने फंदा लगाने के लिए उकसाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी जाफर (25) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बत्रा कालोनी में किराये के मकान में रहता था। जाफर पत्नी के साथ एक फैक्टरी में काम करता था। जहां पर काम करने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती थी। जाफर के भाई नूरदीन ने बताया कि बुधवार जाफर फैक्टरी नहीं गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाफर की पत्नी दोनों बच्चों के साथ फैक्टरी चली गई। वह भी पास के एक कमरे में रहता है। बुधवार को वह भी फैक्टरी चला गया था। बुधवार शाम एक पड़ोसी ने कॉल कर जाफर की फंदे पर लटके होने की सूचना दी। जिस सूचना पर वह जाफर की पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर घर पहुंचा। लेकिन तब तक जाफर की जान जा चुकी थी। उनकी नजर पास की मेज पर रखे फोन पर गई। जिसमें वीडियो रिकार्डिंग चल रही थी। वीडियो चेक की तो उसमें जाफर फंदा लगाता दिखा।

भाई नूरदीन ने बताया कि फंदा लगाने से पहले जाफर ने फैक्टरी में काम करने वाली लड़की को वीडियो कॉल की थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद जाफर ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। आरोप है कि युवती ने भाई जाफर को खुदखुशी के लिए मजबूर किया है, उसे उकसाया है। परिजनों की मांग है कि युवती पर केस दर्ज किया जाए।

मृतक जाफर के भाई नूरदीन ने लिखित में जो शिकायत दी है, उस पर 174 की कार्रवाई की गई है। शिकायत के अनुसार जाफर पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। मामले की जांच जारी है, जो भी पहलू निकलकर सामने आएंगे, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। - कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed