फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A large number of students gather inside University campus in Mohali

मोहाली वीडियो कांड: अब SIT करेगी जांच, छात्रों ने किया प्रदर्शन, दो गिरफ्तार, एक हिरासत में

Sun, 18 Sep 2022 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

मोहाली प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने की निर्णय लिया है। मोहाली के डीसी अमित तलवार ने छात्रों से यह बात कही है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों से एक कमेटी बनाने को कहा है।

विज्ञापन
A large number of students gather inside University campus in Mohali
विश्वविद्यालय में जुटे छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन।। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही आक्रोशित विद्यार्थियों ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए शनिवार आधी रात को ही यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान घबराहट से तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

 

आरोप है कि हॉस्टल में नहातीं छात्राओं के वीडियो बनाकर एमबीए की एक छात्रा ने शिमला में अपने दोस्त को भेजे। उसने यह वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति को भेज दिए। पुलिस ने आरोपी छात्रा और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू निवासी 23 वर्षीय आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में शिमला पुलिस ने 31 वर्षीय एक अन्य आरोपी को भी  हिरासत में लिया है। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 



                                                      प्रदर्शन करते विद्यार्थी। 

एसआईटी करेगी मामले की जांच 
विद्यार्थियों के हंगामे के बीच जिला प्रशासन ने दावा किया कि इस पूरे मामले की जांच एसआईटी करेगी। इसमें महिला अफसर भी शामिल होगी। उपायुक्त अमित तलवार ने यह भी कहा कि यदि विद्यार्थी चाहते हैं तो वह मजिस्ट्रेट जांच के लिए भी तैयार है ।

वहीं मोहाली एसएसपी विवेकशील ने दावा किया कि छात्रा के मोबाइल से सिर्फ उसी का वीडियो बरामद हुआ है। अन्य किसी छात्रा का वीडियो नहीं मिला है। आरोपी छात्रा ने अपना ही वीडियो बनाकर शिमला में दोस्त को भेजा था। छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर फॉरेंसिंक जांच को भेज दिया है। 

पुलिस की एफआईआर में बताया गया है कि छह छात्राओं ने आशंका जताई कि बाथरूम में नहाते वक्त उनके वीडियो बनाकर वायरल किए गए हैं। छात्राओं ने तुरंत इसकी जानकारी मैनेजमेंट को दी लेकिन देर रात आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित विद्यार्थियों ने रात को जमकर हंगामा किया। 

स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। रात करीब दो बजे यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।



दो दिन बंद रहेगा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस के तमाम दावों के बीच रविवार शाम फिर से छात्राओं ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर मामले को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान अधिकांश प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहने थे और पुलिस की मौजूदगी में हमें न्याय चाहिए जैसे नारे लगाए। वहीं विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि 19 और 20 सितंबर को पढ़ाई नहीं होगी।

एसएसपी का दावा- सिर्फ आरोपी छात्रा का वीडियो मिला
मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी छात्रा के मोबाइल से सिर्फ उसी का वीडियो वायरल हुआ है। किसी अन्य छात्रा का वीडियो नहीं मिला है। जब उनसे सवाल किया गया कि अगर छात्रा ने अपने ही फोटो और वीडियो भेजे थे तो फिर छात्रा को क्यों गिरफ्तार किया गया। इस पर एसएसपी ने कहा- शिकायत आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। अभी जांच जारी है। छात्राओं के साथ वार्डन से भी पूछताछ की जाएगी।



विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा, फैलाई जा रहीं अफवाहें 
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. आरएस बाबा ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है कि सात छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की है। यूनिवर्सिटी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। संस्थान का कोई छात्र अस्पताल में भर्ती नहीं है। 60 छात्रों के एमएमएस बनाने की खबर भी बेबुनियाद है। आरोपी छात्रा ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा था। प्रबंधन जांच में सहयोग कर रहा है। विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए गंभीर है।

जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: भगवंत मान
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह काफी दुखी हैं। इस जघन्य अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी कि इस संवेदनशील मुद्दे पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed