फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 8 की मौत, तस्वीरों में देखिए भयावह मंजर

Sat, 27 Aug 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Aug 2016 07:15 PM IST
8 devotees killed in bus accident, mata chintpurni mandir, hoshiarpur road, punjab
Bus Accident - फोटो : amar ujala
पंजाब में होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग के गांव सलेरन में श्रद्धालुओं पर बस चढ़ने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए इस भयावह मंजर को।
8 devotees killed in bus accident, mata chintpurni mandir, hoshiarpur road, punjab
Bus Accident - फोटो : amar ujala
मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से चार को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार एक ही परिवार के बताए जाते हैं। डीसी ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास रुपये देने की घोषणा की है।  
8 devotees killed in bus accident, mata chintpurni mandir, hoshiarpur road, punjab
Bus Accident - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मोगा से आई एक निजी कंपनी की बस का ड्राइवर उतराई पर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे पुलिया पर जा चढ़ी। इस दौरान पुलिया पर और उसके पास बैठ कर आराम कर रहे श्रद्धालु बस तले कुचले गए। 
विज्ञापन
8 devotees killed in bus accident, mata chintpurni mandir, hoshiarpur road, punjab
Bus Accident - फोटो : amar ujala
इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने हादसा होते हुए देखा तो अपने साथियों और स्थानीय लोगों की मदद से बस तले फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत प्रशासन को हादसे की सूचना दी और घायलों को अपनी गाड़ी में डाल अस्पताल पहुंचवाया। इस दौरान उन्होंने करीब स्थित जेसीटी मिल्स व रिलायंस फैक्टरी को सूचित कर उनकी एंबुलेंस मंगवाई। 
8 devotees killed in bus accident, mata chintpurni mandir, hoshiarpur road, punjab
Bus Accident - फोटो : amar ujala
इस दौरान श्रावण मेले के चलते हजारों की तादाद में श्रद्धालु चिंतपूर्णी रोड पर आ- जा रहे थे। जिससे लंबे जाम जैसे स्थिति बन आई और करीब 15 किलोमीटर दूर हादसे की जगह से अस्पताल तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। मृतकों में चार की पहचान हो पाई थी जिनमें जेसीटी मिल्स का एक वर्कर जितेश कुमार  निवासी बिहार और स्थानीय पुरहीरां निवासी समित्री पत्नी सोहन लाल, उसकी भतीजी सोनिया पत्नी सोनू, बेटी नीना पुत्री सोहन लाल और बलविंदर कौर बब्बू शामिल थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed