{"_id":"59cc89c5227d51334a8b459c","slug":"5-people-killed-in-a-road-accident-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Fri, 29 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोटकपूरा (फरीदकोट) के गांव पंजगर्राईं कलां के पास वीरवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्राले के साथ टकराने से मारुति कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
2 of 5
Accident
मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। वे मुक्तसर के गांव आशा बुट्टर और थांदेवाला के रहने वाले हैं। कार चालक को नींद का झटका आने की वजह से यह हादसा हुआ। पांचों शवों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। थाना बाजाखाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
3 of 5
Accident
मुक्तसर के आशा बुट्टर निवासी तरसेम सिंह (28) ने बुधवार को पीर बाबा की दरगाह पर चौकी भरने अपनी कार से मालेरकोटला जाना था। उसके साथ गांव की भूंडी कौर (50), सोमा कौर और उसका बेटा कालू (12) भी तैयार हो गए। सोमा कौर ने गांव थांदेवाला में रहती अपनी बहन दविंदर कौर (32) और उसके दो बेटों लाभ हीरा (15) व लवप्रीत सिंह (13) को भी बुला लिया। सभी लोग कार से मालेरकोटला चले गए और वहां चौकी भरने के बाद रात के समय से वापस चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Accident
वीरवार सुबह करीब 5 बजे जब वे मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराईं कलां को क्रास करने के बाद कोटकपूरा चले तो तरसेम सिंह ने कार का संतुलन खो दिया। उसकी कार सामने अपनी साइड पर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। मौके पर तरसेम सिंह, भूंडी कौर, सोमा कौर, कालू और दविंदर कौर ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मुश्किल से सभी को बाहर निकाला। हादसे में घायल लाभ हीरा व लवप्रीत सिंह को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Accident
डीएसपी जैतो बीएस संधू और थाना बाजाखाना प्रभारी एसआई सुनील शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह हादसा कार चालक को नींद आने की वजह से हुआ है। इसमें ट्राला चालक का कोई कसूर नहीं है। ट्राले में मारबल पत्थर लदा हुआ था और वह जालौर से लुधियाना जा रहा था। ट्राला चालक ढाबे पर चाय पीने रुका था। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।