{"_id":"5ba0b148867a557f180c442a","slug":"cricketer-yuvraj-singh-family-unseen-photos-step-mother-step-brother-step-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: युवराज सिंह के पूरे परिवार को देखा है क्या कभी...दो मां, दो भाई और एक बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: युवराज सिंह के पूरे परिवार को देखा है क्या कभी...दो मां, दो भाई और एक बहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं क्रिकेटर युवराज सिंह की दो मांएं हैं, दो भाई हैं और एक बहन भी है, जिससे वे बहुत प्यार करते हैं। पहली बार योगराज सिंह ने इनके बारे में बताया, जानिए।
युवराज सिंह का परिवार
योगराज सिंह चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरियट में अवतार सिंह बल और विक्रम बल की फिल्म लुक्न मीची की घोषणा के दौरान गुग्गू गिल, गायक प्रीत हरपाल के साथ पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए पंजाबी एक्टर योगराज सिंह ने अपनी बेटी और टेनिस प्लेयर अमरजीत कौर का इंट्रोडक्शन मीडिया को दिया। उन्होंने कहा कि अमरजीत कौर एक अच्छी टेनिस प्लेयर है और वह अपना नाम इसी क्षेत्र में कमाना चाहती है।
युवराज सिंह का परिवार
योगराज सिंह ने बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि युवराज सिंह के दो भाई, दो मांएं और एक बहन है। इनके साथ युवराज सिंह के संबंध काफी अच्छे हैं। युवराज सभी के काफी करीब हैं और मिलजुल कर रहते हैं। जोरावर को सभी जानते हैं, दूसरा भाई विक्टर है। वह इन दिनों यूएसए में है और हॉलीवुड में किस्मत आजमा रहा है। युवराज और जोरावर की अपने सौतेले भाई-बहन के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह का परिवार
योगराज सिंह ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का नाम शबनम है और दूसरी का नाम सतवीर कौर। जब युवराज छोटी उम्र के थे तो पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने पहली पत्नी शबनम को तलाक दे दिया था। योगराज सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि शबनम और उनमें मतभेद होने लगे थे। वह एक सिख किसान परिवार से थे, तो शबनम एक मुस्लिम बिजनेसमैन की बेटी थी। युवराज अपनी मां शबनम के साथ रहते थे।
विज्ञापन
युवराज सिंह का परिवार
अब मूवी की बात करते हैं। फिल्म लुक्न मीची में योगराज सिंह और गुग्गु गिल की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में मैंडी ठक्कर, अमृत औलख, करमजीत अनमोल, बीएन शर्मा, सरदार सोही, निरमल ऋषि और हार्बी संघा के अलावा कई नए चेहरे दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, हरियाणा और पंजाब के साथ लगते राजस्थान के कुछ हिस्सों में की जाएगी। इस मौके पर गायक और अदाकार प्रीत हरपाल ने कहा कि कई साल बाद किसी पंजाबी फिल्म में काम कर रहे हैं।