{"_id":"583a9c342de4b4c2329ffb0899974a25","slug":"couple-took-seven-oath-before-taking-seven-rounds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
Wed, 16 Dec 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इन्द्री(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, इन्द्री(करनाल)
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादियों में 8वां फेरा लेने की शुरुआत तो पहले ही हो चुकी है। अब एक दूल्हा-दुल्हन ने शादी के 7 फेरे लेने से पहले 7 प्रतिज्ञाएं लीं। तस्वीरों में देखिए, अनोखी शादी।
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
2 of 5
ये अनोखी शादी हुई हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री कस्बे में। शादी में वर माला डालने व फेरों से पहले जब लड़की की ओर से प्रतिज्ञाएं लेने की बात सामने आई तो सब आश्चर्यचकित रह गए और वर-वधू ने संयुक्त रूप से प्रतिज्ञा ली। शादी में मौजूद वर-वधू पक्ष, बारातियों व परिचितों ने अपना हाथ उठाकर इन प्रतिज्ञाओं के प्रति सहमति जताई।
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
3 of 5
शादी में फेरे करवाने वाले पंडित अरुण शास्त्री के माध्यम से वधू ने रखी अपनी बात। शास्त्री ने कहा कि लड़की मनीषा शर्मा, वधू के पिता कर्णपाल शर्मा, माता रजनी शर्मा के बीच पहले इस विषय पर बातचीत हुई थी। लड़की की इस पहल पर दूल्हे, बारातियों व शादी में मौजूद सभी लोगों ने अपना हाथ आगे कर अपनी सहमति जताई व सभी ने वर-वधू के साथ प्रतिज्ञाएं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
4 of 5
कस्बे के एक पैलेस में हुए शादी समारोह में बारात रादौर हलका के जठलाना गांव से पहुंची। बाराती नाचते गाते स्टेज के नजदीक पहुंची और जैसे ही वर माला डालने की बात सामने आई लड़की ने वर पक्ष के सामने अपनी सात प्रतिज्ञाएं रखी, इसपर वर पक्ष भी खुशी-खुशी तैयार हो गया और लड़की ने अपनी प्रतिज्ञाओं पर सहमति मिलने पर खुशी से दूल्हे के गले में वर माला डाल दी।
विज्ञापन
अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले जो किया, पहले न हुआ
5 of 5
ये थीं 7 प्रतिज्ञाएं: 1. हम अपने जीवन में बेटी बचाएंगे और बेटी पढ़ाएंगे। 2. हम अपने जन्मदिन व सालगिरह पर पीपल, वट व नीम में से एक पेड़ जरूर लगाएंगे। 3. हम घर में एक गाय जरूर पालेंगे और उसकी सेवा करेंगे। 4. हम अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएंगे। 5. हम गरीब कन्याओं की शिक्षा में सहयोग देंगे। 6. हम जीवन में जल को दूषित नहीं करेंगे। 7. हम जीवन में कभी भी ना रिश्वत लेंगे और ना देंगे रिश्वत।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।