मोहाली में अकाली दल शहरी के पूर्व प्रधान व मौजूदा पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की मां सुखजीत कौर उर्फ लवली वालिया (56) ने बीमारी के चलते रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने बैडरूम में रविवार रात घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के लिए उन्होंने प्रिंस की लाइसेंसी रिवाल्वर का प्रयोग किया। घरवालों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब प्रिंस की पत्नी उन्हें चाय देने गईं। इस दौरान उन्होंने देखा कि खून से लथपथ वह बैड पर पड़ी थीं। कमरे से बदबू भी आ रही थी। जबकि कमरे का एसी चल रहा था।
पार्षद की मां ने गोली मारकर खुदकुशी की, जानिए मौत का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि 32 बोर के रिवाल्वर से उन्होंने खुद पर गोली चलाई थी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, बीमार होने के चलते अक्सर सुखजीत कौर लेट उठती थीं। वहीं, उन्होंने परिवार को पहले ही कह रखा था कि उन्हें कोई जल्दी न उठाएं। सोमवार सुबह भी वह जल्दी नहीं उठीं।
जानकारी के मुताबिक, परिवार के किसी भी सदस्य को यह पता नहीं है कि गोली कब चली। क्योंकि वह कमरे में अकेली सोती थीं। जबकि उनके पति अलग कमरे में रहते थे। घटना के समय प्रिंस व उसकी पत्नी रविवार को अंबाला गए हुए थे। जो कि देर रात लौटे थे, जबकि पिता दिन में आफिस गए थे। प्रिंस ने बताया कि वह अपनी रिवाल्वर अक्सर अपने ही पास रखते थे। कुछ दिन पहले वह अमृतसर में माथा टेकने गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी रिवाल्वर मम्मी को कमरे में रखने के लिए दे दी थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी रिवाल्वर मां की जान ले लेगी।
सुखजीत कौर करीब एक साल से कई बीमारियों का सामना कर रही थीं। जहां उन्हें फूड पाइप में अल्सर था। वहीं, घुटनों के दर्द की वजह से ज्यादा परेशान रहतीं थीं। प्रिंस ने बताया कि शादी के बाद मां ने कहा कि उनके घुटनों का ऑप्रेशन करवा दें। लेकिन, प्रिंस थोड़ा टाल रहे थे। इस बात को भी वह पसंद नहीं कर रहीं थीं। क्योंकि इसके चलते वह अपनी कार ड्राइव नहीं कर पा रहीं थीं। इसके अलाव उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत आ रही थी। प्रिंस ने बताया कि फेज-6 के नामी अस्पताल में उनके घुटनों का इलाज करवाने कुछ समय पहले गए थे।
जब घुटनों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने उन्हें देखा तो कहा कि वह डिप्रेशन में हैं। इतना सुनते ही वह डॉक्टर से भिड़ गईं थीं। इसके बाद बीच में ही इलाज छोड़कर आ गईं थीं। रविवार को प्रिंस अपनी पत्नी व मां के साथ लांडरां में एक शादी में शामिल होने गए थे। इसके बाद परिवार ने एक साथ लंच किया था। साथ ही घर पहुंचकर मां अपने कमरे में चली र्गइं थीं। जबकि प्रिंस व उनकी पत्नी अंबाला में शॉपिंग करने के लिए चले गए थे। शाम को लेट होने के चलते वह बाहर ही खाना खाकर आए थे। इसलिए सीधे आकर अपने कमरे में चले गए थे।