खतरनाक कोरोना वायरल चीन के बाद बाकी देशों में अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर हर देश सतर्क है। वहीं चीन के वुहान प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर चंडीगढ़ में भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यूटी प्रशासन ने इससे बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने को कहा है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के बारे में...
जानलेवा कोरोना वायरस से रहें सतर्क, एडवाइजरी हुई जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर आगाह किया गया है। उन्हें उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा है। वहीं किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इससे बचाव के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों खासकर चीन की फ्लाइट से आने वालों पर खास नजर रखने को कहा गया है। वहीं, जो व्यक्ति कुछ दिन पहले चीन गया हो या वहां से आए व्यक्ति के संपर्क में हो। उस पर नजर रखने की भी हिदायत दी गई है।
कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण
कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन तंत्र में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जैसा कि आमतौर पर कॉमन कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम में देखने को मिलता है। हालांकि इस बीमारी के लक्षण बेहद सामान्य हैं और कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। इसलिए लक्षणों के आधार पर डरने की कोई जरूरत नहीं। फिर भी इसका ध्यान रखें।
इस वायरस के लक्षण
- नाक बहना
- सिर में तेज दर्द
- खांसी और कफ
- गला खराब, बुखार
- थकान और उल्टी महसूस होना, निमोनिया,
- ब्रॉन्काइटिस
- सांस लेने में तकलीफ
कोरोना वायरस को फैलने से ऐसे रोकें
- बीमार मरीजों की सही तरीके से देखभाल की जाए।
- रेस्पिरेटरी यानी सांस से जुड़ी बीमारी के लक्षण किसी में दिखें तो उससे दूर ही रहें।
- जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें।
- हाथों को अच्छी तरह से धोएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- खांसी या छींकते वक्त अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर रखें।
- अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छूएं।
- सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।