{"_id":"5e32e8328ebc3e680e4cf25f","slug":"a-elderly-man-tied-in-chains-found-in-a-house-at-ropar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब से है बंधक पता नहीं, प्रशासन पहुंचा तो खुला राज, जंजीरों में बंधा बुजुर्ग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब से है बंधक पता नहीं, प्रशासन पहुंचा तो खुला राज, जंजीरों में बंधा बुजुर्ग, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक घर में बैंक को कब्जा दिलाने पूरा प्रशासनिक अमला गया। लेकिन वहां जो देखा वो मानवता को शर्मसार करने वाला था और हैरान करने वाला भी। यहां प्रशासन को जंजीरों में जकड़ा एक बुजुर्ग मिला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। आइए जानें पूरा मामला आखिर है क्या...
2 of 5
हमला पंजाब के रोपड़ जिले के गांव बड़ी हवेली का है। जंजीरों में जकड़े बुजुर्ग को अधिकारियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। घर के मालिक मनिंदर सिंह पुत्र तरनजीत सिंह निवासी मकान नंबर 4475 गांव बड़ी हवेली ने एयू स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड से लोन लिया हुआ था।
3 of 5
इस लोन की राशि आठ लाख रुपये अदा न करने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने घर का कब्जा बैंक को दिलवाने के लिए रोपड़ प्रशासन को आदेश दिया। इस आदेश पर ही तहसीलदार कुलदीप सिंह और पुलिस संबंधित बैंक को कब्जा दिलवाने के लिए गांव बड़ी हवेली पहुंची थी। अधिकारियों को घर में कोई भी नहीं दिखा जिस पर घर को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अस्पताल में बुजुर्ग को कराया गया भर्ती।
इस दौरान घर के एक कोने में एक बुजुर्ग व्यक्ति जंजीर से बंधा दिखा। अधिकारियों ने उससे उसकी पहचान व उसकी हालत के बारे में पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद तहसीलदार ने सिविल सर्जन को सूचित कर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। अधिकारियों के अनुसार यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से इसी हालत में बांधा हुआ लग रहा है। बुजुर्ग को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां मानसिक रोगियों वाले वार्ड में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
5 of 5
सिविल सर्जन एचएन शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने बुजुर्ग का इलाज करने की हिदायत दी है। संबंधित डॉक्टर को इलाज करने और काउंसिलिंग करने के लिए कहा गया है। तहसीलदार कुलदीप सिंह ने कहा कि घर को सील कर बैंक को इस घर का कब्जा दिलवा दिया गया है और घर में मिले बुजुर्ग व्यक्ति की हालत संबंधी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।