फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा कोरोना वायरस से रहें सतर्क, एडवाइजरी हुई जारी, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Fri, 31 Jan 2020 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus Alert: Advisory releases for corona virus, know about symptoms and prevention
Corona Virus - फोटो : पीटीआई

खतरनाक कोरोना वायरल चीन के बाद बाकी देशों में अपने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर हर देश सतर्क है। वहीं चीन के वुहान प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर चंडीगढ़ में भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यूटी प्रशासन ने इससे बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए खास तौर पर होटल संचालकों को सतर्क रहने को कहा है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के बारे में...

Corona Virus Alert: Advisory releases for corona virus, know about symptoms and prevention
Corona Virus

जारी की गई एडवाइजरी में होटल संचालकों को चीन, थाईलैंड और जापान से आने वाले पर्यटकों को लेकर आगाह किया गया है। उन्हें उन जगहों से आने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा है। वहीं किसी भी पर्यटक या जनसामान्य में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यूटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को उसकी तत्काल सूचना देने को कहा गया है। इससे बचाव के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों खासकर चीन की फ्लाइट से आने वालों पर खास नजर रखने को कहा गया है। वहीं, जो व्यक्ति कुछ दिन पहले चीन गया हो या वहां से आए व्यक्ति के संपर्क में हो। उस पर नजर रखने की भी हिदायत दी गई है। 

Corona Virus Alert: Advisory releases for corona virus, know about symptoms and prevention
Corona Virus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस इंफेक्शन के लक्षण
कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन तंत्र में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जैसा कि आमतौर पर कॉमन कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम में देखने को मिलता है। हालांकि इस बीमारी के लक्षण बेहद सामान्य हैं और कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। इसलिए लक्षणों के आधार पर डरने की कोई जरूरत नहीं। फिर भी इसका ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus Alert: Advisory releases for corona virus, know about symptoms and prevention
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

इस वायरस के लक्षण

  • नाक बहना
  • सिर में तेज दर्द
  • खांसी और कफ
  • गला खराब, बुखार
  • थकान और उल्टी महसूस होना, निमोनिया,
  • ब्रॉन्काइटिस
  • सांस लेने में तकलीफ 
विज्ञापन
Corona Virus Alert: Advisory releases for corona virus, know about symptoms and prevention
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस को फैलने से ऐसे रोकें

  • बीमार मरीजों की सही तरीके से देखभाल की जाए।
  • रेस्पिरेटरी यानी सांस से जुड़ी बीमारी के लक्षण किसी में दिखें तो उससे दूर ही रहें।
  • जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है, वहां यात्रा करने से बचें।
  • हाथों को अच्छी तरह से धोएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  • खांसी या छींकते वक्त अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर रखें।
  • अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छूएं।
  • सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed