{"_id":"58cd11ed4f1c1b947d329fcb","slug":"controversy-on-haryanavi-song-bata-mere-yaar-sudama-re-viral-on-youtube-sung-by-girl-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"YouTube पर सुपरहिट होने के बाद विवादों में आया 5 बेटियों का गाया ये गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
YouTube पर सुपरहिट होने के बाद विवादों में आया 5 बेटियों का गाया ये गाना
सोनू हुड्डा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की छात्राओं का YouTube पर धमाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर सुपरहिट होने और धमाल मचाने के बाद 5 बेटियों का गाया एक गाना विवादों में आ गया है और इस पर खूब बवाल हो रहा है। जानिए पूरा मामला।
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव के स्कूल की लड़कियों का गाया चर्चित भजन बता मेरे यार सुदामा रे... विवादों में आ गया है। गिरावड़ गांव के भजन गायक कृष्णलाल ने दावा किया है कि यह भजन उन्होंने साल 1984 में लिखा था। इसकी ऑडियो कैसेट भी रिलीज हो चुकी है। भजन एक किताब में भी प्रकाशित हो चुका है। कृष्णलाल का कहना है कि उन्होंने यह भजन अपने फौजी भाई को समर्पित किया था।
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
उनका आरोप है कि सांघी स्कूल की लड़कियों द्वारा गाये गये भजन में उनके भाई और उनका नाम हटा दिया गया है। उन्हें गीत गाने पर ऐतराज नहीं है, लेकिन अपना और भाई का नाम हटाने का मलाल है। बता दें कि कुछ दिन पहले बता मेरे यार सुदामा रे... भजन सांघी गांव के स्कूल की छात्राओं ने गाया था। इसका म्यूजिक एमडीयू के रिसर्च स्कॉलर सोमेश जांगड़ा ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
सांघी के स्कूल की बेटियों की आवाज में यह भजन इतना प्रसिद्ध हुआ कि यू-ट्यूब पर काफी संख्या में पसंद किया गया। इस भजन को गाने के लिए लड़कियों का जगह-जगह सम्मान किया जा रहा है। लेकिन भजन में गीतकार के नाम का उल्लेख नहीं होने से कृष्णलाल आहत हैं। उनका कहना है कि यह भजन उन्होंने काफी समय पहले लिखा और गाया था। भजन की आखिरी पंक्ति में उन्होंने अपने फौजी भाई अमि सिंह और इसके बाद अपना नाम कृष्ण शर्मा जोड़ा था।
विज्ञापन
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
साल 1998 में प्रकाशित एक पुस्तक में भी यह भजन प्रकाशित हुआ है। इसके वह प्रमाण भी दिखाते हैं। श्रीकृष्ण धाम सेवा समिति के सदस्य कृष्णलाल अब तक काफी भजन लिख चुके हैं। उनका कहना है कि जिन बेटियों ने भजन गाया है उनसे कोई शिकायत नहीं है। बेटियों की बदौलत कम से कम उनका भजन आज हर व्यक्ति की जुबां पर है, लेकिन दुख इस बात का है कि जिसने भजन तैयार किया उन्होंने भजन से उनका और उनके भाई का नाम हटा दिया।