{"_id":"6a0d217e79a125a4e60d91ad","slug":"conserve-fuel-chandigarh-bureaucracy-takes-to-cycle-today-pm-narendra-modi-appeal-chandigarh-administrator-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईंधन बचाने की कवायद: चंडीगढ़ में अफसरों का नो व्हीकल डे, पीएम की अपील और प्रशासक के निर्देश पर कितना अमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन बचाने की कवायद: चंडीगढ़ में अफसरों का नो व्हीकल डे, पीएम की अपील और प्रशासक के निर्देश पर कितना अमल
Wed, 20 May 2026 01:11 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 20 May 2026 01:11 PM IST
सार
पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को नो फोर व्हीलर डे मनाने का निर्णय लिया है। यह पहल प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर शुरू की गई है।
विज्ञापन
साइकिल पर दफ्तर पहुंचे एससीएस सौरव अरोड़ा और डीपीआरओ राजीव तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में आज अफसरशाही नो व्हीकल डे पर अमल कर रही है। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक बुधवार साइकिल या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। डीसी निशांत कुमार यादव पैदल ही आफिस पहुंचे।
बस से पहुंचे प्रशासक कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत और प्रदूषण में कमी लाना है। बुधवार को अधिकारी और कर्मचारी बस से कार्यालय पहुंचे। वहीं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बस से पहुंचे।
साइकिल से दफ्तर पहुंचे कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक बुधवार साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों से कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। हालांकि कुछ कर्मचारी वाहनों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अभियंता सीबी ओझा साइकिल से ऑफिस पहुंचे
- फोटो : संवाद
यूटी सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से निजी कारों के उपयोग से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
आईजी पुष्पेंद्र कुमार साइकिल पर पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष बस रूट और समय-सारिणी भी जारी की है। प्रशासन के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों से यूटी सचिवालय और हाईकोर्ट तक विशेष बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आई जी पुष्पेंद्र कुमार साइकल पर पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे ।
