विधानसभा के बाहर कांग्रेसियों ने 'मोदी पकौड़े' तले, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पैसे देकर खरीदा और मंत्री ने माथे पर लगाने से बाद स्वाद चखा, देखिए तस्वीरें।
2 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर पकौड़े बेचकर नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल सरकार को घेरा तो अंदर सदन में जमकर नोकझोंक हुई। सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेसियों से दस रुपये में पकौड़े खरीदे तो कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की ओर से दिए पकौड़ों को पहले माथे से लगाया, फिर स्वाद चखा। कई भाजपा विधायकों को भी पकौड़े दिए गए।
3 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कांग्रेस विधायक एमएलए फ्लैट से पकौड़े बेचते हुए विधानसभा की ओर निकले। पुलिसकर्मियों ने भाजपा विधायकों को चौक पर ही रोक दिया। इस पर विरोध जताते हुए विधायक चौक पर कराही, हाथों और प्लेट में रखकर पकौड़े बेचने लग पड़े। पकौड़ों के नाम पीएम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम हरियाणा समेत कुल दस भाजपा नेताओं के नाम पर रखे गए थे। इनमें हरियाणा के मंत्रियों के नाम भी शामिल रहे।
4 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
नामों के आगे पकौड़ों की कीमत भी लिखी गई थी। रेट पचास रुपये लेकर बीस रुपये तक था। पुलिसकर्मियों के विधानसभा जाने से रोकने पर विधायक किरण चौधरी, रघुबीर कादियान, विधायक जगबीर मलिक, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, करण दलाल, जयतीर्थ दहिया, आनंद सिंह दांगी, ललित नागर, उदयभान व जयबीर बाल्मीकि इत्यादि ने गाड़ियों के पास जा-जाकर पकौड़े देने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की हुई।
5 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह युवाओं को नौकरी देने के बजाए पकौड़े बेचने को भी अच्छा रोजगार बता रहे हैं। पुलिस के समझाने पर कांग्रेस विधायक बिना पकौड़ों के विधानसभा पहुंचे। विधायक शकुंतला खटक ने अपनी जैकेट की जेब में पकौड़े ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने निकलवा दिए।