{"_id":"57e7ebf44f1c1b906c573c66","slug":"cm-nitish-yadav-and-shivpal-yadav-at-karnal-lt-tau-devi-lal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में क्या बोल गए बिहार के CM और यूपी के दिग्गज मंत्री, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में क्या बोल गए बिहार के CM और यूपी के दिग्गज मंत्री, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उत्तरप्रदेश के दिग्गज मंत्री शिवपाल यादव हरियाणा में थे और यहां उन्होंने कई बड़ी बातें कही। देखिए खास झलकियां।
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary
- फोटो : अमर उजाला
मौका था ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती का। मुख्यमंत्री खट्टर के गढ़ करनाल के सेक्टर 32-33 ग्राउंड में इस मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और शिवपाल यादव नजर आए। उन्होंने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा व डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ताऊ देवीलाल पर लिखी डा. अजय सिंह चौटाला की पुस्तक का विमोचन भी किया।
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता जुटे। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान संभाल अभय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती पर मंच से तीसरे मोर्चे की पेशकश की तो बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने इस पेशकश पर चुप्पी साध ली। वहीं समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने तीसरे मोर्चे की संभावना पर एकजुटता की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary
- फोटो : अमर उजाला
रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। किसानों की दुर्दशा व आत्महत्याओं की घटना को लेकर उन्होंने भाजपा को कोसा। साथ ही यह भी आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की नई बातों व टैक्नालाजी की बातों में मत आना।
विज्ञापन
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary
- फोटो : अमर उजाला
जीएम फसलों के नाम पर नीतिश ने कहा कि फिलहाल कृषि में बीजों के जेनेटिक बदलाव की बात की जा रही है, लेकिन ये गलत है और यही निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पहले बीटी काटन को लेकर भी ऐसा ही कहा गया था, लेकिन अब कितनी बीमारियां हैं इसमें। इसके परिणाम भी घातक ही होंगे?