फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 फेरे लेने से ठीक पहले घट गई अनहोनी और दूल्हा-दुल्हन पहुंच गए थाने...मामला दर्ज

Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Tue, 24 Apr 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
clash during wedding ceremony in bride and groom family in ambala cantt
marriage
मंडप तैयार था, लेकिन सात फेरे लेने से ठीक पहले अनहोनी घट गई और दूल्हा-दुल्हन दोनों की थाने पहुंच गए, जानिए आखिर क्या हुआ।
clash during wedding ceremony in bride and groom family in ambala cantt
marriage
मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। दहेज न मिलने पर शुक्रवार रात बारात वापस लौटने के मामले में दोनों पक्षों ने हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया। इस दौरान दोनों पक्ष चौकी में ही भिड़ गए जिन्हें पुलिसकर्मियों ने छुड़वाया। वहीं अतिरिक्त पुलिस भी मौके पर बुलानी पड़ी।
clash during wedding ceremony in bride and groom family in ambala cantt
marriage - फोटो : डेमो
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने कैंट के एक कॉलोनी निवासी दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हा सिमौन, उसके पिता दीपक, मां और अन्य पर दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वहीं दूल्हे के पिता दीपक की शिकायत पर भी पुलिस ने दुल्हन के माता-पिता और अन्य पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
clash during wedding ceremony in bride and groom family in ambala cantt
Marriage in police station
बता दें कि शुक्रवार रात एक विवाह समारोह के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई थी जिसके बाद जमकर हाथापाई हुई थी। इसके बाद बारात वापस लौट गई थी। दुल्हन के पिता का आरोप था कि दूल्हा सिमौन, उसके पिता दीपक, मां और अन्य ने उनसे दहेज की मांग की थी। इस बात को लेकर जब विवाद हुआ तो दूल्हे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उनके बचाव में कुछ युवा भी आए व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
clash during wedding ceremony in bride and groom family in ambala cantt
marriage line
उनका आरोप था कि मारपीट में उनके कई रिश्तेदार भी घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज कर किया है। वहीं दूल्हे के पिता दीपक ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर उनका दुल्हन पक्ष से झगड़ा हुआ जिसमें उनके परिवार के कई युवा घायल हो गए। उनकी शिकायत पर दुल्हन के माता-पिता और अन्य पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed