{"_id":"5b090b4e4f1c1ba06e8b4ad7","slug":"chargesheet-filed-against-ram-rahim-and-rakesh-in-panchkula-violence-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के नए सच आए सामने, बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत की भी पोल खुली...पढ़ें चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के नए सच आए सामने, बाबा की 'दुलारी' हनीप्रीत की भी पोल खुली...पढ़ें चार्जशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 28 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमहल से निकलकर सलाखों तक पहुंचे राम रहीम के कई नए सच सामने आए हैं। इस मामले ने हनीप्रीत की भी पोल खोल दी है, जानिए।
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
दरअसल, 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा के ठीक नौ महीने बाद एसआईटी ने अदालत में एक और सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की है। शुक्रवार को एसआईटी ने एफआईआर नंबर-345 में आरोपी राकेश कुमार उर्फ गुरलीन के खिलाफ 550 पन्नों की सप्लीमेंटरी चार्जशीट पेश की गई। इस चार्जशीट में हिंसा मामले में मुख्य आरोपी राकेश के बयान के अलावा कुछ और अहम जानकारियां भी हैं।
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
चार्जशीट में राम रहीम को आरोपी नंबर-50 बनाया गया है। हिंसा के 10 महीने बाद गुरमीत को आरोपी बनाने का फैसला राकेश इंसां के बयानों के आधार पर हुआ। राकेश उर्फ गुरलीन, डेरा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत दोनों का बेहद करीबी था और हिंसा मामले में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है। पंचकूला में हुई हिंसा मामले में अब तक फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Rahim
इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी सप्लीमेंटरी चालान पेश किए जाएंगे। चालान में एसआईटी ने दावा किया है कि साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में डेरामुखी ने अपने खिलाफ आने वाले कोर्ट के ऑर्डर से पहले आदित्य से पूछा था- पंचकूला के प्लान पर काम कैसा चल रहा है? आदित्य ने कहा था सब प्लान के मुताबिक है। एसआईटी का कहना है कि पंचकूला में लाखों लोगों को जुटाने की प्लानिंग सिरसा डेरे में हुई थी।
विज्ञापन
ram rahim
हिंसा भड़काने की साजिश में जुटे डेरे के लोग राम रहीम के निर्देशन में काम कर रहे थे। चार्जशीट के मुताबिक, गुरमीत के खास रहे राकेश इंसां ने बयान दिया है कि 17 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में 45 मेंबरों की कमेटी की एक मीटिंग हुई थी। इसमें तय किया गया था कि पंचकूला में हिंसा फैलाने के लिए किसकी क्या भूमिका होगी। पूरी प्लानिंग हनीप्रीत और आदित्य इंसां ने फाइनल की थी।