फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छेड़छाड़ केस में विकास बराला को लेकर कोर्ट ने ऐसी टिप्पणी की, सुनकर सब चुप

Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala bail petition hearing
Vikas Barala Arrested
हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की, पढ़ें और सावधान रहें।
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala bail petition hearing
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
‘स्कूली छात्राएं, युवतियां, महिलाएं आदि रोजाना स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट या ऑफिस जाती हैं। एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज के लिए उनकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भीड़ से भरी बसों, ट्रेन आदि में महिलाओं और लड़कियों के अनुभव बहुत भयावह और दर्दनाक होते हैं।’ इस मामले में भी पीड़िता के साथ भी कुछ ऐसा ही भयावह अनुभव हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा को संरक्षित किया जाना चाहिए।
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala bail petition hearing
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
इस केस में आरोपी ने रोड साइड रोमियो की तरह हरकतें की हैं। उसने दूसरे आरोपी के साथ मिलकर शराब के नशे में जघन्य अपराध किया है। इस आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। यह फैसला जिला अदालत के एडीजे रजनीश कुमार शर्मा ने वर्णिंका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण के आरोपी विकास बराला की जमानत याचिका पर सुनाया। एडीजे कोर्ट ने विकास बराला को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के आरोप गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala bail petition hearing
Vikas Barala
याचिकाकर्ता का कहना है कि उसे पुलिस ने गलत फंसाया है, लेकिन पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में साफ है कि उसे गलत नहीं फंसाया गया है। वहीं रिकार्ड में भी ऐसा कुछ सामने नहीं आया है कि दोनों पक्षों में कोई पारिवारिक विवाद हो। इस आधार पर ऐसा कोई ठोस आधार नहीं मिला, जिस पर आरोपी को जमानत का लाभ दिया जाए। इसलिए आरोपी की जमानत याचिका खारिज की जाती है।
विज्ञापन
chandigarh stalking case, varnika kundu, vikas barala bail petition hearing
Vikas Barala
जमानत याचिका पर सुबह 10 बजे अदालत में याचिका पर बहस शुरू हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस कर रहे डिस्ट्रिक्ट अटार्नी ने अदालत के समक्ष एफआईआर में दर्ज शिकायत और उस रात हुई पूरी घटना के बारे में बताया। वहीं वर्णिका कुंडू की ओर से पेश हुए एडवोकेट पंकज ने कहा कि बचाव पक्ष का कहना है कि केस दो एडवोकेट के बयान के आधार पर बनाया गया, जबकि साफ है कि पुलिस ने पहले जमानती धाराओं में केस दर्ज किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed