देहरादून की युवती से गैंगरेप करने वाले एक 'दरिंदे' ने पुलिस हिरासत में जान देने की कोशिश की। यह देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
हुआ यूं कि देहरादून की 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप में शामिल जिस ऑटो ड्राइवर को सबसे पहले दबोचा गया था, सोमवार सुबह उसने जेल में ही सुसाइड करने की कोशिश की। वो तो समय रहते उसे बचा लिया गया, वरना शिमला गुड़िया रेप केस जैसा मामला हो जाता। फिलहाल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है।
3 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप
- फोटो : self
दूसरी ओर, मामले में यूपी के सुलतानपुर अमेठी और फैजाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपियों किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को रविवार को चंडीगढ़ लाने के बाद बुड़ैल जेल में बंद करा दिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को पहले पीड़िता को दिखाया गया, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इसके अलावा गरीब और पोपू की टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी शिनाख्त परेड मजिस्ट्रेट के सामने कराई जाएगी। हालांकि शुक्रवार को गिरफ्तार हुए ऑटो चालक इरफान की तो मजिस्ट्रेट के सामने शिनाख्त करा दी गई थी और पीड़िता ने उसे पहचान भी लिया था। उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर रविवार शाम को शहर पहुंची।
इस दौरान पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपियों की शिनाख्त पीड़िता से करवाई। पीड़िता द्वारा उनकी पहचान करने के बाद दोनों को बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सबसे पहले पकड़े गए आरोपी इरफान को रिमांड पर लेने के लिए तो पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। वहीं अब दो अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस तीनों को एक साथ रिमांड पर लेना चाहेगी।