फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगरेप करने वाले एक 'दरिंदे' ने हिरासत में सुसाइड की कोशिश की, मचा हड़कंप

Mon, 27 Nov 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
chandigarh gangrape accused suicide attempt in jail
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
देहरादून की युवती से गैंगरेप करने वाले एक 'दरिंदे' ने पुलिस हिरासत में जान देने की कोशिश की। यह देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
chandigarh gangrape accused suicide attempt in jail
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
हुआ यूं कि देहरादून की 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप में शामिल जिस ऑटो ड्राइवर को सबसे पहले दबोचा गया ​था, सोमवार सुबह उसने जेल में ही सुसाइड करने की कोशिश की। वो तो समय रहते उसे बचा लिया गया, वरना शिमला गुड़िया रेप केस जैसा मामला हो जाता। फिलहाल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जीएमसीएच 32 में भर्ती कराया गया है।
chandigarh gangrape accused suicide attempt in jail
चंडीगढ़ गैंगरेप - फोटो : self
दूसरी ओर, मामले में यूपी के सुलतानपुर अमेठी और फैजाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपियों किस्मत अली उर्फ पोपू और मोहम्मद गरीब को रविवार को चंडीगढ़ लाने के बाद बुड़ैल जेल में बंद करा दिया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को पहले पीड़िता को दिखाया गया, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh gangrape accused suicide attempt in jail
Chandigarh Gangrape Case
इसके अलावा गरीब और पोपू की टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी शिनाख्त परेड मजिस्ट्रेट के सामने कराई जाएगी। हालांकि शुक्रवार को गिरफ्तार हुए ऑटो चालक इरफान की तो मजिस्ट्रेट के सामने शिनाख्त करा दी गई थी और पीड़िता ने उसे पहचान भी लिया था। उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर रविवार शाम को शहर पहुंची।
विज्ञापन
chandigarh gangrape accused suicide attempt in jail
Chandigarh Gangrape Case
इस दौरान पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपियों की शिनाख्त पीड़िता से करवाई। पीड़िता द्वारा उनकी पहचान करने के बाद दोनों को बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सबसे पहले पकड़े गए आरोपी इरफान को रिमांड पर लेने के लिए तो पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। वहीं अब दो अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस तीनों को एक साथ रिमांड पर लेना चाहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed