सामने लाया गया तो उसे देखकर लड़की चींख पड़ी और बोली यही है वो 'दरिंदा', जिसने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा, इसे सजा दो तभी मुझे सुकून मिलेगा।
चंडीगढ़ में युवती को अगवा करके जंगल में ले जाकर गैंगरेप करने वाला दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर आरआर शर्मा की मानें तो शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए जीरकपुर निवासी इरफान की निशानदेही पर यूपी के अमेठी से मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्थुनी पूरब निवासी किस्मत अली पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले युवती ने मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार ऑटो चालक मोहम्मद इरफान की पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने पहचान की है। शनिवार सुबह बुड़ैल जेल में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) यानी की शिनाख्त परेड में आरोपी मोहम्मद इरफान को अलग-अलग कपड़ों में छह आरोपियों के बीच तीन बार पेश किया गया। इसके बावूजद पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।
पीड़िता ने अदालत के समक्ष बताया कि यह उन्हीं आरोपियों में से एक है, जिसने उसके साथ दुराचार किया था। शुक्रवार रात में पुलिस को शिनाख्त परेड की ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अनुमति नहीं मिल पाई थी, इसलिए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस पर सुबह यह प्रक्रिया बुड़ैल जेल में हुई। वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम यूपी और दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दे रही है।
शुक्रवार को गैंगरेप के एक आरोपी इरफान के पकड़े जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस के लिए सबसे अहम बात उसकी पीड़िता के समक्ष शिनाख्त कराना था। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अनाधिकारिक तौर पर आरोपी की शिनाख्त पीड़िता से करवाई। पीड़िता द्वारा उसकी पहचान करने के बाद शाम को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिखा दी, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस नहीं चाहती थी कि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठें।