{"_id":"5729d9074f1c1baa1d5cd1d6","slug":"chandigarh-born-girl-appointed-as-member-of-republican-national-women-commette","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की बेटी, पेशे से एडवोकेट, अमेरिका की राजनीति में डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की बेटी, पेशे से एडवोकेट, अमेरिका की राजनीति में डंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पैदा हुई लड़की हरमीत ढिल्लों ने अमेरिका की राजनीति में नाम कमाया
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में जन्मी बेटी ने अपनी काबलियत के दम पर अमेरिका की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। तस्वीरों में देखिए, पूरा प्रोफाइल।
चंडीगढ़ में पैदा हुई लड़की हरमीत ढिल्लों ने अमेरिका की राजनीति में नाम कमाया
- फोटो : अमर उजाला
पेशे से वकील 47 वर्षीय हरमीत कौर ढिल्लों का जन्म भारत में हुआ लेकिन वे उत्तर कैरोलिना में पली-बढीं। हरमीत के जन्म के बाद उनके माता-पिता चंडीगढ़ से अमेरिका चले गए थे। भारतीय-अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लों को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ में पैदा हुई लड़की हरमीत ढिल्लों ने अमेरिका की राजनीति में नाम कमाया
- फोटो : अमर उजाला
हरमीत कौर ढिल्लों को रिपब्लिकन नेशनल वुमेन कमेटी की सदस्य बनाया गया है। इससे पहले वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष थीं। पार्टी की उपाध्यक्ष बनने वाली वह पहली महिला रहीं।निर्वाचित होने के बाद हरमीत ने कहा कि चंडीगढ़ से आई छोटी लड़की अब रिपब्लिकन की राष्ट्रीय समिति में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पैदा हुई लड़की हरमीत ढिल्लों ने अमेरिका की राजनीति में नाम कमाया
- फोटो : अमर उजाला
हरमीत बोर्डरूम एडवाइजर एवं वकील भी रह चुकी हैं। उनके विभिन्न कॉरपोरेट एवं इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स हैं। उन्हें थॉमसन/वेस्ट पब्लिशिंग द्वारा नॉर्थन कैलिफोर्निया के सुपर लॉयर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। ढिल्लों ने न्यूयॉर्क, लंदन, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कानूनी अभ्यास किया एवं उनके केन्द्रीय विषयों में वाणिज्यिक मुकदमेबाजी और मध्यस्थता शामिल रहे हैं। जटिल विवादों, बौद्धिक संपदा आदि मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पैदा हुई लड़की हरमीत ढिल्लों ने अमेरिका की राजनीति में नाम कमाया
- फोटो : अमर उजाला
हरमीत ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रैक्टिस करने के बाद वर्ष 2006 में अपनी लॉ फर्म शुरू की। उनका लीगल करियर न्याय आधारित मुद्दों, कानूनी चुनौतियों से निपटने, लोगों की मदद करने और जटिल मुद्दों को सुलझाने से भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में अगले तीन माह के अंदर पहले भारतीय स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहां रहने वाले सिख समुदाय की पहल पर यह स्कूल बनाया जा रहा है। इसे सिख ग्रामर स्कूल के नाम से जाना जाएगा।