फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिएंडर पेस, सोमदेव वर्मन सिंगल हारे, जोड़ी में जीते

Fri, 21 Nov 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन

ल‌िएंडर पेस, सोमदेव वर्मन स‌िंगल हारे, जोड़ी में जीते

Champions Tennis League and Leander Paes

चैपियंस टेनिस लीग में मुंबई ने अपने दूसरे लीग मैच में जीत के साथ खाता खोल लिया। पंजाब मार्शल की टीम लगातार दूसरी बार हार गई। लिएंडर पेस जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी पंजाब को हार से न बचा सके। सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में वीरवार को हुए मैच में मुंबई ने पंजाब को 3-2 से हराया।


ल‌िएंडर पेस, सोमदेव वर्मन स‌िंगल हारे, जोड़ी में जीते

Champions Tennis League and Leander Paes

टूर्नामेंट के पिछले आगाज मैच में पंजाब को दिल्ली ड्रीम्ज से हार मिली थी। लिएंडर पेस की अगुवाई वाली पंजाब टीम घरेलू समर्थन का लाभ नहीं उठा सकी। एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली पंजाब टीम ने मुकबला 2-2 की बराबरी पर लाकर चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन पांचवें और निर्णायक एकल मैच में मुंबई के टॉमी रोबेडो ने पंजाब के सोमदेव बर्मन को 6-1 से हरा दिया।

ल‌िएंडर पेस, सोमदेव वर्मन स‌िंगल हारे, जोड़ी में जीते

Champions Tennis League and Leander Paes

पांच मैचों के खेल में मुंबई के 27 और पंजाब के 21 अंक रहे। इससे पूर्व मुंबई के सेरगी ब्रुगेरा ने लीजेंड मुकाबले में लिएंडर पेस को 6-5 (2) से हराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। मैच में एक समय 1-4 की बढ़त बनाने के बावजूद पेस पकड़ नहीं बना सके। स्कोर 5-5 की बराबरी पर रहने से मुकाबला ट्राई ब्रेकर पर चला गया। पहले दो अंक हासिल करने के बाद पेस को 2-5 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ल‌िएंडर पेस, सोमदेव वर्मन स‌िंगल हारे, जोड़ी में जीते

Champions Tennis League and Leander Paes

मिश्रित युगल वर्ग में भी मुंबई ने बाजी मारी। इसमें रोबेडो और कॉनेट ने पंजाब के पेस और गार्बिन को 6-5 व 6-3 से हराकर मैच में बढ़त बना ली। महिला वर्ग के एकल तीसरे मुकाबले में पंजाब की गार्बिन ने कॉनेट को टाई ब्रेकर के आधार पर 6-5 से हराकर मुंबई की बढ़त का अंतर कम किया।

विज्ञापन

ल‌िएंडर पेस, सोमदेव वर्मन स‌िंगल हारे, जोड़ी में जीते

Champions Tennis League and Leander Paes

चौथे युगल मुकाबले में लिएंडर पेस और सोमदेव बर्मन की जोड़ी ने टॉमी रोबेडो और ब्रुगेरा को 6-4 से हराकर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस छह वर्ष बाद पहली बार किसी एकल मुकाबले में उतरे थे। अंतिम बार पेस ने वर्ष 2008 में कोई एकल मुकाबला खेला था। वहीं, यहां के सीएलटीए में वह 13 वर्ष बाद उतरे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed