CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में खेले गए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में मुंबई के हीरो 200 से ज्यादा रन बनाकर भी हार गए। तस्वीरें।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
दिन में खेले गए मैच में भोजपुरी दबंग की टीम ने मुंबई हीरोज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। लीजा रे, जावेद जाफरी सीसीएल मैचों में हिस्सा लेने वाली टीमों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई हीरोज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए। एस कोछड़ 21 गेंदों पर 43 रन बनाकर भोजपुरी गेंदबाज खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि रितेश देशमुख 13 गेंदों पर 7 रन बनाकर ओहजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
एस आहलुवालिया 39 गेंदों पर 21 रन ही बना पाए। एस भेरवानी 72 रन और ए लखिया 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। भोजपुरी टीम को जीतने के लिए 206 रन चाहिए थे। एम तिवारी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। उन्होंने 78 रन बनाए।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुरी दबंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आदित्य ओझा और उदय तिवारी ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 110 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उदय तिवारी ने 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 90 और आदित्य ओझा ने नाबाद 56 रन बनाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।