खतरों के खिलाड़ी' अर्जुन ने खोला राज, कौन होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
टीवी चैनल पर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी की मेजबानी कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने चंडीगढ़ में अपनी हाफ गर्लफ्रेंड का राज खोल ही दिया। देखिए, क्या बोले वो?
खतरों के खिलाड़ी' अर्जुन ने खोला राज, कौन होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
अभिनेता अर्जुन कपूर वैसे तो चंडीगढ़ में खतरों के खिलाड़ी (कभी पीड़ा कभी कीड़ा) शो की प्रमोशन के सिलसिले में आए थे। यहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में बात की। फिल्म का नाम है 'हाफ गर्लफ्रेंड'। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। आर बाल्की निर्देशित फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर अभिनेत्री करीना कपूर के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। यह एक लव स्टोरी है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
खतरों के खिलाड़ी' अर्जुन ने खोला राज, कौन होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
अर्जुन कपूर ने बताया कि टेलीविजन पर काम करने का अलग ही मजा है। यह ऐसा मंच है जहां से हर घर के लोगों का मनोरंजन करने का मौका मिलता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। क्योंकि यहां सबकुछ लाइव होता है। यहां एक बार सूट शुरू हो गया तो आधे से एक घंटे तक सब कुछ लाइव होता है। जबकि फिल्मों में हर सीन पर स्विच ऑन-ऑफ वाला हिसाब है।
खतरों के खिलाड़ी' अर्जुन ने खोला राज, कौन होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
अर्जुन कपूर की मां ने उनकी मृत्यु के पूर्व एक तावीज अर्जुन को दिया था ताकि उनका भाग्य जाग जाए। अर्जुन इसे हमेशा पहन कर रखते हैं। उनके पास इसे पहनने का इमोशनल कारण भी है।
खतरों के खिलाड़ी' अर्जुन ने खोला राज, कौन होगी 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
पिता बोनी कपूर की तरह डायरेक्टर बनने निकले अर्जुन कपूर ने सोचा नहीं था की वह हीरो बनेंगे। अर्जुन ने पहले फिल्ममेकर निखिल आडवानी को फिल्म ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम ए इश्क’ के लिए असिस्ट किया था। अर्जुन को महसूस हुआ की कैमरे के पीछे काम करके वह संतुष्ट नहीं हैं। उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन इसमें रोड़ा था उनका 50 किलो का अतिरिक्त वजन। इसके लिए सलमान खान उनकी प्रेरणा के श्रोत बने।