फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में बीजेपी की 'सुनामी', पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज हारे, देखें कौन बने विजेता

Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Celebration: Lok Sabha Chunav 2019 Result, Punjab, Haryana, Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने दसों सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस सहित अन्य भाजपा के रास्ते की रुकावट नहीं बन पाए। रोहतक और सोनीपत सीट पर निगाहें टिकाए भाजपा यहां अपना परचम लहराने में सफल रही हैं। हुड्डा-पिता पुत्र को शिकस्त दे भाजपा ने प्रदेश में एकछत्र जीत हासिल की है।

Celebration: Lok Sabha Chunav 2019 Result, Punjab, Haryana, Chandigarh
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

करनाल से मुख्यमंत्री के चहेते संजय भाटिया ने सूबे में सबसे ज्यादा वोट मार्जिन 656142 के अंतर से जीते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में 911594 मत हासिल कर हरियाणा में नया रिकॉर्ड कायम किया है। भाटिया के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 255442 वोट मिले। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना गढ़ नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक ने उन्हें 164864 वोटों से हराया। उधर, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी रोहतक सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा से हार गए।
 

Celebration: Lok Sabha Chunav 2019 Result, Punjab, Haryana, Chandigarh
Kumari Shailja - फोटो : फाइल फोटो

हिसार सीट से विधायक दंपति कुलदीप और रेणुका बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई जो कि कांग्रेस के प्रत्याशी थे, केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के पूर्व आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह से हार गए। भव्य तीसरे स्थान पर रहे, यहां से निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला दूसरे स्थान पर रहे। चार बार की कांग्रेस सांसद रही कुमारी सैलजा अपने प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया से हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebration: Lok Sabha Chunav 2019 Result, Punjab, Haryana, Chandigarh
Dushyant - फोटो : फाइल फोटो

उधर, फरीदाबाद व गुरुग्राम सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह ने जीत दर्ज कर अपने गढ़ में अपना दबदबा कायम रखा। भाजपा की इस जीत ने प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। पहली बार भाजपा ने सूबे की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है।

अंबाला सीट -
जीते : रतनलाल कटारिया, वोट मिले : 744438  (भाजपा)
हारे : कुमारी सैलजा वोट मिले : 403678 (कांग्रेस)
तीसरे:  स्थान पर रहे :  नरेश सारन, वोट मिले : 96205  (बसपा)

कुरुक्षेत्र सीट  -
जीते -  नायब सैनी, वोट मिले : 688629 (भाजपा)
हारे- निर्मल सिंह, वोट मिले : 304038 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : शशि सैनी, 75625  (बसपा)

विज्ञापन
Celebration: Lok Sabha Chunav 2019 Result, Punjab, Haryana, Chandigarh
अर्जुन चौटाला

करनाल सीट -
जीते- संजय भाटिया, वोट मिले : 911594  (भाजपा)
हारे- अरविंद शर्मा, वोट मिले : 255452 (कांग्रेस)
तीसरे- स्थान पर रहे : पंकज, वोट मिले : 67183 (बसपा)

सोनीपत सीट
जीते - रमेश चंद्र कौशिक, वोट मिले: 587664 (भाजपा)
हारे - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वोट मिले : 422500 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : दिग्विजय चौटाला, वोट मिले : 51162 (जजपा)

रोहतक सीट
जीते-  अरविंद शर्मा, वोट मिले, 566242 (भाजपा)
हारे-  दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वोट मिले, 563606 (कांग्रेस)
तीसरे-  स्थान पर रहे : कृष्ण पांचाल, वोट मिले: 38163  (बसपा)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed