भारतीय फौज का कैप्टन सियाचिन मिशन पर शहीद, तस्वीरें
सियाचिन मिशन पर तैनात भारतीय फौज का कैप्टन शहीद हो गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो देखकर पिता और भाई पथरा गए। देखें तस्वीरें।
भारतीय फौज का कैप्टन सियाचिन मिशन पर शहीद, तस्वीरें
सियाचिन मिशन पर तैनात भारतीय फौज के कैप्टन हादसे में शहीद हो गए। दरअसल सेना की 102 इंफेंटरी ब्रिगेड़ के साथ तैनात मेडिकल अफसर कैप्टन अश्विनी कुमार की सियाचिन में बर्फ की पहाड़ी खिसकने से मौत हो गई। कैप्टन अश्विनी 403 फील्ड अफसर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे और बर्फ गिरने के कारण वे इसके नीचे दब गए।
भारतीय फौज का कैप्टन सियाचिन मिशन पर शहीद, तस्वीरें
पटियाला के रहने वाले कैप्टन अश्विनी के शव को शनिवार देर शाम उनके स्थानीय शांति नगर स्थित घर में लाया गया। जहां उनका फौजी अफसरों की हाजिरी में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर घर में मातम का माहौल पसरा था। जवान लड़के की लाश देखकर परिवार वाले पत्थर बन गए थे।
भारतीय फौज का कैप्टन सियाचिन मिशन पर शहीद, तस्वीरें
जिला सैनिक भलाई आफिसर कर्नल बीएस विर्क ने बताया कि 26 साल के कैप्टन अश्विनी कुमार की शुक्रवार को सियाचिन में उस समय बर्फ की पहाड़ी खिसकने से इसके नीचे दबने से मौत हुई, जब वे मिशन पर थे।
भारतीय फौज का कैप्टन सियाचिन मिशन पर शहीद, तस्वीरें
कैप्टन अश्विनी कुमार ने पटियाला के ही सरकारी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की थी। इसके बाद अश्विनी की आईटीबीपी व रेलवे के लिए सेलेक्शन हो गई थी, लेकिन उन्होंने फौज में जाकर देश की सेवा करने का फैसला लिया।