{"_id":"5f3a35268ebc3e3cea202756","slug":"captain-cool-ms-dhoni-big-fan-ram-babu-on-cricketer-mahi-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं इनके, जिसके शरीर पर तिरंगा और 'माही' का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का जुनून, 'कैप्टन कूल' धोनी भी मुरीद हैं इनके, जिसके शरीर पर तिरंगा और 'माही' का नाम
Mon, 17 Aug 2020 02:08 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
धोनी के फैन राम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी के हजारों प्रशंसक होंगे। इनमें एक प्रशंसक ऐसे भी हैं, जो सिर्फ धोनी भक्त हैं। वह धोनी के सबसे बड़े प्रशंसक हैं और हर मैच में उत्साह बढ़ाने जाते हैं।
धोनी के फैन राम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है मोहाली के फेज-5 निवासी राम बाबू धोनी की, जो कहते हैं कि धोनी मेरे लिए भगवान हैं, उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता। शनिवार को उनके संन्यास की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें 2021 के वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहता था। राम बाबू पर धोनी का रंग इस कदर चढ़ा कि वह चाहे देश में खेल रहे हों या विदेश में, राम बाबू तिरंगा उठाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं।
धोनी के फैन राम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
राम बाबू ने बताया कि उन पर धोनी की दीवानगी का नशा ऐसा था कि जब जेब में पैसे नहीं होते थे, तब धोनी की झलक पाने के लिए दोस्तों से पैसे उधार लेकर मैच देखने जाता था। टीम इंडिया का मुकाबला देश में कहीं भी हो और धोनी खेल रहे हों तो राम बाबू स्टेडियम में जरूर नजर आते थे। धोनी से मिलने की चाह रखने वाले राम बाबू की किस्मत वर्ष 2011 में बदल गई, जब हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में टीम इंडिया का मैच चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी के फैन राम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
राम बाबू ने बताया कि कड़ाके ठंड थी। वह तिरंगा उठाकर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा रहे थे। पारी जैसे ही खत्म हुई और धोनी ड्रेसिंग रूम की ओर निकले, तब उनकी नजर राम पर पड़ी। धोनी ने उन्हें बुलाया और कहा कि टीशर्ट पहन लो वर्ना ठंड लग जाएगी। बस इसके बाद तो धोनी भी राम के मुरीद हो गए। राम बाबू ने बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए वह खाली दिनों में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इससे जितनी भी आमदनी होती है, उसी से घर का खर्चा चलाते हैं।
विज्ञापन
धोनी के फैन राम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
राम बाबू ने बताया धोनी की मदद से वह भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत एशिया समेत कई अन्य देशों का दौरा कर चुके हैं। इसके लिए धोनी उनकी आर्थिक मदद करते हैं। वह धोनी को 2021 के वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहते थे, लेकिन अब यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। लेकिन इस बात का संतोष भी है कि धोनी भले ही अब भारत के लिए क्रिकेट न खेलें, लेकिन आईपीएल में वह उनको क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए देखेंगे।