कुर्ता पजामा पहने, सिर पर पटका बांधे प्रधानमंत्री अपनी बीवी और बेटी के साथ दरबार साहिब में रोटियां बेलते और सेंकते नजर आए, देखिए तस्वीरें।
ये थे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका परिवार, जो बुधवार 21 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आए। यहां उन्होंने सबसे पहले गोल्डन टेंपल में मत्था टेका।
ट्रूडो परिवार ने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और मत्था टेकने के बाद गुरु राम दास जी लंगर हॉल में भक्तों के लिए रोटियां भी बेलीं। फिर नियमानुसार प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार सुबह श्री गुरु राम दासजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैनेडियन प्रधानमंत्री के एयरक्राफ्ट ने लैंड किया। यहां पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें रिसीव किया।
एयरपोर्ट से ट्रूडो परिवार सीधा स्वर्ण मंदिर पहुंचा। उनके साथ मंत्रियों और सांसदों का डेलीगेशन भी था। ट्रूडो परिवार करीब एक घंटे तक गोल्डन टेंपल में रहा।